Facebook का मशहूर Like Button अब इतिहास बनेगा, Meta ने 10 फरवरी 2026 से इसे बाहरी वेबसाइट्स से हटाने का ऐलान किया है।

ब्लॉग, न्यूज साइट्स और शॉपिंग पोर्टल्स से Facebook का Like और Comment बटन अब हमेशा के लिए गायब होने वाला है।

Meta ने कहा, यह फैसला डेवलपर्स के लिए टूल्स को आधुनिक और आसान बनाने के लिए लिया गया है।

Facebook ऐप और वेबसाइट पर Like व Comment बटन पहले की तरह रहेंगे, बदलाव सिर्फ बाहरी साइट्स पर होगा।

बटन हटने के बाद भी वेबसाइट्स सामान्य रूप से चलेंगी, किसी भी तरह का एरर या क्रैश नहीं होगा।

अब यूज़र्स वेबसाइट्स पर बटन क्लिक करने के बजाय सीधे ऐप पर इंटरैक्ट करना पसंद करते हैं।

Meta अब पुराने सोशल प्लगइन्स हटाकर नए AI-आधारित डेवलपर टूल्स पर काम कर रहा है।

कई यूज़र्स को झटका लगा है क्योंकि Facebook का Like बटन ऑनलाइन पहचान का प्रतीक बन चुका था।

10 फरवरी 2026 के बाद वेबसाइट्स पर सिर्फ Facebook कंटेंट दिखेगा, Like या Comment बटन नहीं।

Meta का यह कदम सोशल मीडिया के नए दौर की शुरुआत है, जहां अनुभव रहेगा आधुनिक और बटन रहित।