गीता जयंती 2025 का इंतजार खत्म! जानिए कब और कैसे मनाई जाएगी ये पवित्र तिथि।
हिंदू पंचांग के अनुसार, गीता जयंती 1 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।
इस दिन मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी यानी मोक्षदा एकादशी भी पड़ रही है।
एकादशी तिथि 30 नवंबर रात 9:29 बजे शुरू होकर 1 दिसंबर शाम 7:01 बजे खत्म होगी।
कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
गीता जयंती के दिन श्रीकृष्ण की पूजा, व्रत और गीता पाठ का विशेष महत्व है।
गीता उपदेश सिर्फ धर्म का नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू का मार्गदर्शन करता है।
मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भक्त इस दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन और गीता पाठ का आयोजन करते हैं।
गीता जयंती आत्म-ज्ञान और कर्म के संतुलन का पर्व है — जो हर युग में प्रासंगिक रहेगा।
अगली स्लाइड के लिए क्लिक करें।