Haryana Scholarship 2025: हरियाणा सरकार की डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
हरियाणा सरकार ने शुरू की डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना।
इस योजना के तहत छात्रों को 8 हजार से 12 हजार रुपये तक का वजीफा मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 रखी गई है।
लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके माता-पिता की आय 4 लाख रुपये से कम है।
10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वालों को मिलेगा स्कॉलरशिप का फायदा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: जिला कल्याण अधिकारी, भिवानी फोन नंबर: 01664-242629
इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतु और अर्ध घुमंतु जातियों के छात्र भी शामिल हैं।
जो छात्र मैट्रिक के बाद उच्च शिक्षा (12वीं, स्नातक या परास्नातक) कर रहे हैं, वे भी इस योजना के पात्र हैं। 2
इस योजना के तहत सामान्य और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर वजीफा दिया जाएगा।