3 महीने तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें! देखें पूरी लिस्ट और रूट डिटेल्स
ठंड और कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें
सर्दी की शुरुआत के साथ ही यात्रियों की परेशानियाँ बढ़ गई हैं।
घने कोहरे के कारण भारतीय रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है।
रेलवे के दावे और हकीकत
हर साल रेलवे कोहरे में ट्रेनें सामान्य चलाने के दावे करता है,
इस बार भी कोहरे के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
3 महीने तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
रेलवे ने सर्दियों के मौसम में
1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक
कई ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है।
जालंधर-दिल्ली ट्रेन भी रद्द
इसमें प्रमुख जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शामिल है।
यह ट्रेन 1 मार्च 2026 तक बंद रहेगी।
इससे दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के यात्रियों को मुश्किल होगी।
रेलवे का वैकल्पिक दावा
रेलवे का कहना है कि यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए
वैकल्पिक ट्रेनों और व्यवस्था की योजना बनाई गई है।
हालांकि, यात्रियों को फिर भी यात्रा योजना दोबारा बनानी होगी।
3 महीने तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
1️⃣ ट्रेन 12317 — अमृतसर–कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस
2️⃣ ट्रेन 12318 — कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस
3️⃣ ट्रेन 12357 — अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस
4️⃣ ट्रेन 12358 — कोलकाता–अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस
रद्द रहने वाली ट्रेनें
5️⃣ ट्रेन 12207 — काठगोदाम–जम्मू एक्सप्रेस
6️⃣ ट्रेन 12208 — जम्मू–काठगोदाम एक्सप्रेस
7️⃣ ट्रेन 14681 — दिल्ली–जालंधर सिटी सुपरफास्ट
8️⃣ ट्रेन 14682 — जालंधर–दिल्ली सुपरफास्ट
3 महीने तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
9️⃣ ट्रेन 14615 — अमृतसर–लालकुआं एक्सप्रेस
🔟 ट्रेन 14616 — लालकुआं–अमृतसर एक्सप्रेस
1️⃣1️⃣ ट्रेन 14617 — अमृतसर–पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस
1️⃣2️⃣ ट्रेन 14618 — पूर्णिया–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
3 महीने तक रद्द रहने वाली ट्रेनें
1️⃣3️⃣ ट्रेन 14523 — अंबाला–बरौनी एक्सप्रेस
1️⃣4️⃣ ट्रेन 14524 — बरौनी–अंबाला एक्सप्रेस
1️⃣5️⃣ ट्रेन 14605 — जम्मू–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
1️⃣6️⃣ ट्रेन 14606 — योग नगरी ऋषिकेश–जम्मू एक्सप्रेस
यात्रियों के लिए सुझाव
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करें।
रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर रद्द ट्रेनों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।