बैंक के नाम से कॉल आया? अब सेकंडों में जानिए असली है या फेक सरकार ने लॉन्च किया नया सिस्टम।
DoT का नया सिस्टम बताएगा कि कॉल, ईमेल या वेबसाइट असली बैंक से है या ठगी वाला।
यह सुविधा अब Sanchar Saathi Portal पर उपलब्ध है डिजिटल सुरक्षा के लिए सरकार का कदम।
DoT ने X (Twitter) पर बताया, संदिग्ध कॉल या मैसेज की जांच अब ऑनलाइन की जा सकती है।
किसी भी बैंक या फाइनेंस कंपनी का नाम, वेबसाइट या ईमेल डालकर करें वैरिफाई।
वैध जानकारी होने पर पोर्टल दिखाएगा आधिकारिक वेबसाइट, ईमेल और कस्टमर केयर नंबर।
कुछ प्राइवेट बैंकों जैसे ICICI Bank का डेटा अभी अधूरा है, जल्द अपडेट होगा।
यह सिस्टम डिजिटल फ्रॉड और फेक कॉल्स से बचाने में मदद करेगा।
यूजर्स sancharsaathi.gov.in पर जाकर इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
Sanchar Saathi Portal से अब बैंक फ्रॉड कॉल्स का सच खुलेगा रहें सतर्क, रहें सुरक्षित!
अगली स्लाइड के लिए क्लिक करें।