साइबर ठग Lost iPhone का झांसा देकर नकली लिंक भेजते हैं और Apple ID चुरा लेते हैं।
स्कैमर्स iPhone की लॉक स्क्रीन पर लिखी आपकी संपर्क जानकारी का इस्तेमाल कर फर्जी अलर्ट भेजते हैं।
ठग iMessage/SMS में फोन की पूरी डिटेल जोड़कर नकली लोकेशन लिंक भेजते हैं।
लिंक क्लिक करते ही यूजर एक असली जैसा दिखने वाला नकली Apple Login पेज पर पहुंच जाता है।
Apple ID हाथ लगते ही स्कैमर्स चोरी हुए iPhones को अनलॉक कर ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं।
Apple कभी SMS पर लोकेशन लिंक नहीं भेजता, इसलिए किसी भी संदिग्ध URL को जांचना बेहद जरूरी है।
किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और Find My ऐप में अलर्ट चेक करें, Apple ID बिल्कुल न डालें।
SIM PIN और 2FA ऑन रखने से ठग आपके OTP और अकाउंट्स तक नहीं पहुंच पाते।
Apple ने कहा है कि Lost iPhone से जुड़े किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और URL हमेशा चेक करें।
अगर Apple ID लीक लगे तो तुरंत पासवर्ड बदलें, अनजान डिवाइस हटाएं और साइबर क्राइम में रिपोर्ट करें।
अगली स्लाइड के लिए क्लिक करें।