मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है - “मासों में मैं मार्गशीर्ष हूं।”

इस पावन माह में लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा का विशेष महत्व है।

सुबह सात बार ताली बजाकर लड्डू गोपाल को प्यार से उठाएं।

सूर्योदय से पहले स्नान कराएं और साफ वस्त्र पहनाएं।

श्रृंगार के बाद लड्डू गोपाल को केसर का तिलक लगाएं, चंदन नहीं।

आरती करते समय घंटी बजाएं और तिल-गुड़ का भोग लगाएं।

गर्म दूध, मीठे पराठे और मौसमी फलों का भोग भी अर्पित करें।

“कृं कृष्णाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होता है।

पूजा के बाद लड्डू गोपाल को थोड़ी देर धूप में सुलाएं।

रात 8 बजे दोबारा भोग लगाएं और थपकी देकर सुलाएं - मिलेगी कृष्ण कृपा।