IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड की हलचल! इन 3 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार
IPL 2025 राजस्थान के लिए निराशाजनक रहा। टीम तालिका में नौवें स्थान पर रही और लय पकड़ने में नाकाम रही।
खिलाड़ियों की चोट और अस्थिर प्रदर्शन ने RR की बैलेंस बिगाड़ दी। अब टीम नए खिलाड़ियों पर दांव लगाने की सोच रही है।
फजलहक फ़ारूकी: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज इस सीजन एक भी विकेट नहीं ले पाए। 5 मैचों में इकॉनमी 10 से ज्यादा रही।
RR अब फ़ारूकी को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी को ट्रेड कर सकती है और बदले में अनुभवी गेंदबाज ला सकती है।
तुषार देशपांडे 10 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन डेथ ओवर्स में रन लुटाने से टीम को नुकसान हुआ।
टीम मैनेजमेंट अब उन्हें किसी नए भारतीय पेसर से रिप्लेस कर सकता है जो कंट्रोल के साथ प्रभावी साबित हो।
संजू सैमसन RR की पहचान रहे संजू अब ट्रेड चर्चाओं में हैं। 2025 में चोटों से जूझते हुए सिर्फ 9 मैच खेले।
संजू ने 285 रन बनाए, लेकिन टीम को निरंतरता की कमी खली। अब फ्रेंचाइजी नए कप्तान और बल्लेबाज पर विचार कर रही है।
अगर सैमसन ट्रेड होते हैं, तो RR का चेहरा बदल सकता है। IPL 2026 में टीम नए कॉम्बिनेशन के साथ दिखेगी।
अगली स्लाइड के लिए क्लिक करें।