Sainik School Rewari Recruitment: सैनिक स्कूल में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

सैनिक स्कूल रेवाड़ी में भर्ती का मौका रेवाड़ी सैनिक स्कूल ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एक साल के लिए की जाएंगी। उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक आवेदन भेज सकते हैं।

कौन-कौन से पद हैं खाली इस भर्ती में कुल 4 पद हैं TGT (सोशल साइंस) TGT (संस्कृत) काउंसलर मैटर्न हर पद के लिए अलग योग्यता तय की गई है।

वेतन और स्थान सैलरी ₹45,260 से ₹69,595 प्रतिमाह तक मिलेगी। कार्यस्थल — रेवाड़ी, हरियाणा। भर्ती श्रेणी — कॉन्ट्रैक्ट बेसिस।

आवेदन की अंतिम तारीख आवेदन शुरू: 18 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 07 नवंबर 2025 आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता (TGT) TGT सोशल साइंस: इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र या राजनीति विज्ञान में से दो विषय आवश्यक। बीएड व सीटेट पास होना जरूरी। न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य।

शैक्षणिक योग्यता (अन्य पद) मैटर्न: 10वीं पास व अंग्रेजी का ज्ञान। काउंसलर: मनोविज्ञान या बाल विकास में स्नातक/स्नातकोत्तर। TGT संस्कृत: संस्कृत में 50% अंक व बीएड, सीटेट पास।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया Gen/OBC/EWS: ₹500 SC/ST: शुल्क नहीं फीस डिमांड ड्राफ्ट के जरिए “Principal, Sainik School Rewari” के नाम पर जमा करें। पीछे अपना नाम, पता और पद का नाम लिखें।

आयु सीमा न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अधिकतम आयु: 35 वर्ष केवल मैटर्न पद के लिए: 18 से 50 वर्ष तक

आवेदन कैसे करें 1️⃣ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें www.ssrw.org से। 2️⃣ फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। 3️⃣ आवेदन को इस पते पर भेजें: Principal, Sainik School, Village Gothra, Rewari, Haryana-123102