Women’s World Cup 2025 में भारत ने इतिहास रच दिया! हरमनप्रीत कौर की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व खिताब जीता।
इस शानदार जीत के बाद BCCI ने भारतीय महिला टीम पर इनामों की बरसात कर दी कुल 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा हुई।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ये घोषणा DY पाटिल स्टेडियम में भारत की जीत के तुरंत बाद की।
यह इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।
BCCI का यह इनाम आईसीसी द्वारा दी गई पुरस्कार राशि से अलग है यानी यह एक अतिरिक्त बोनस है।
देवजीत सैकिया ने बताया कि हाल ही में ICC चेयरमैन जय शाह ने महिलाओं की इनामी राशि में 300% की बढ़ोतरी की थी।
आईसीसी ने इस बार भारत को 37.3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जो 2022 के मुकाबले 239% ज्यादा है।
फाइनल में शेफाली वर्मा ने कमाल दिखाया उन्होंने 87 रन बनाए और 2 अहम विकेट लेकर मैच भारत की झोली में डाल दिया।
हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
भारत की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।
अगली स्लाइड के लिए क्लिक करें।