Nokia 105 और Nokia 106 4G कीमत

Nokia 105 की कीमत है 1,299 रुपये है, जबकि Nokia 106 की कीमत 2,199 रु है। पहला चारकोल, सियान और लाल रंग विकल्पों में आता है, जबकि नोकिया 106 नीले और चारकोल रंगों में पेश किया गया है। दोनों नए मॉडल वर्तमान में नोकिया इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Nokia 105 और Nokia 106 4G स्पेसिफिकेशन

Nokia 105 (2023), Nokia 106 4G एनपीसी (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन) 123PAY सपोर्ट के साथ हैं। इसमें वायरलेस एफएम स्ट्रीमिंग सपोर्ट शामिल है। Nokia 105 और Nokia 106 में 1.8-इंच QQVGA डिस्प्ले है और IP52 वाटर रेसिस्टेंस के साथ पॉलीकार्बोनेट नैनो बिल्ड है।

Nokia 105 और Nokia 106 4G की बैटरी

Nokia 105 में 1,000mAh की बैटरी है जो 12 घंटे तक का टॉक टाइम या 22 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। जबकि, Nokia 106 4G में 1,450mAh की बैटरी है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 8 घंटे तक का टॉकटाइम और 12 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

Nokia 105 और Nokia 106 4G वायरलेस FM रेडियो

Nokia 105 और Nokia 106 में 1.8-इंच QVGA डिस्प्ले है और यह सीरीज 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। दोनों मॉडल वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ एफएम रेडियो के साथ आते हैं। नोकिया फोन में एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक है और इसमें एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है।

Nokia 105 (2023), Nokia 106 4G भारत में लॉन्च

Nokia 105 (2023) और Nokia 106 4G को Nokia ब्रांड लाइसेंसधारी HMD Global द्वारा भारत में नवीनतम फीचर फोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नोकिया 106 में एक इनबिल्ट एमपी3 प्लेयर है और यह ब्लूटूथ v5 कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसमें एक वॉयस रिकॉर्डर शामिल है।

Realme Narzo N53 की कीमत