Skoda Enyaq: पावरफुल और बढ़ी रेंज के साथ आल-इलेक्ट्रिक स्कोडा एनयाक ने पेश किया नया वैरिएंट

Skoda Enyaq: हाल ही में स्कोडा आटो ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एनयाक के लिए सबसे प्रीमियम लॉरिन और क्लेमेंट वेरिएंट को पेश किया है। वैक्लेव लॉरिन और वैक्लेव क्लेमेंट के नामों के आधार पर इन वेरिएंट्स का नाम रखा है। वेरिएंट्स में बड़े पावर पैक का इस्तेमाल किया गया है।

Skoda Enyaq: स्कोडा एनयाक लॉरिन और क्लेमेंट में नया क्या

Skoda Enyaq: दरअसल स्कोडा एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट एक नया यूजर इंटरफेस पेश करता है। इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कोडा एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट रियर-व्हील-ड्राइव के साथ-साथ आॅल-व्हील ड्राइव स्पेसिफिकेशंस में उपलब्ध किया जाएगा। यह रेंज एनयाक कूप में उपलब्ध की जाएगी।

Skoda Enyaq: क्या सॉफ्टवेयर नया है

Skoda Enyaq: जी हां स्कोडा एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट में नए वैरिएंट में लेटेस्ट एमई 4 व्हीकल सॉफ्टवेयर मिलता है। नया सॉफ्टवेयर एक प्रीहीटिंग फंक्शन शामिल करता है। जो चार्जिंग शुरू होने से पहले बैटरी को आप्टिमल तापमान में लाने में मदद करता है।

Skoda Enyaq: 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

Skoda Enyaq: रियर-व्हील-ड्राइव एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट सिर्फ 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। टॉप स्पीड अब 180 किमी प्रति घंटा है। फुल चार्ज पर यह 570 किलोमीटर तक का रेंज देती है। क्लेमेंट महज 6.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

Skoda Enyaq: एनयाक एल एंड के का लुक

Skoda Enyaq: स्कोडा एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट में इसके मॉडल-स्पेसिफिक बंपरों के साथ-साथ डिफ्यूजर और बाहरी शीशों पर एक्सक्लूसिव प्लेटिनम ग्रे डिटेलिंग है। साइड स्कर्ट्स को बॉडी कलर में पेंट किया गया है जबकि विंडो फ्रेम्स और रूफ रेल्स को क्रॉम फिनिश के साथ पेश किया गया।

Sofia Bathroom Photos