Svitch CSR 752 Engine details and Price : इस बाइक को देखते ही हो जाएगा इश्‍क

Svitch CSR 752 Electric Bike: स्विच, अहमदाबाद में मौजूद एक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप है। जिसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक स्विच सीएसआर 752 (Svitch CSR 752) को देश के मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये रखी गई है।

बेहतरीन है Svitch CSR 752

आपको बता दें कि कंपनी ने तकरीबन 2 साल पहले अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रदर्शन किया था। वहीं काफी लंबे इंतजार के बाद अब इसे बाजार में उतार दिया गया है। अपनी इस रिपोर्ट में आज हम आपको स्विच सीएसआर 752 (Svitch CSR 752) इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में डिटेल से बताएंगे।

Svitch CSR 752 इलेक्ट्रिक बाइक

स्विच सीएसआर 752 (Svitch CSR 752) इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण स्टील स्केलेटन फ्रेम पर किया गया है। इसके फ्रंट में आपको टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनो-शॉक, आरामदायक राइड के लिए मिलता है।

Svitch CSR 752 बेहतर राइडिंग अनुभव

Svitch CSR 752 : सुरक्षित राइड के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 300 मिमी फ्रंट और 280 मिमी रियर डिस्क ब्रेक लगाया गया है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए 6 राइडिंग मोड मिलते हैं।

Svitch CSR 752 के सपेसिफिकेशन्स

Svitch CSR 752 : इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3.6kWh क्षमता के ट्विन लिथियम आयन बैटरी पैक लगे हैं। जिसे 3kW मिड-ड्राइव PMS DC इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।

Svitch CSR 752 का पीक टॉर्क

Svitch CSR 752 : यह इलेक्ट्रिक मोटर 10kw का अधिकतम पावर और 56 Nm का पीक टॉर्क बनाने की क्षमता रखता है। इसके रेंज की बात करें तो कंपनी इसमें 190 किलोमीटर का IDC रेंज उपलब्ध कराती है। इसमें आपको 120 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड भी मिल जाती है।

Svitch CSR 752 की खासियत

Svitch CSR 752 : कंपनी की माने तो यह इलेक्ट्रिक बाइक अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है। जिसमें डमी फ्यूल टैंक के अंदर हेलमेट के लिए 40 लीटर का स्पेस कंपनी ने उपलब्ध कराया है।

Svitch CSR 752 ने जीत लिया दिल

Svitch CSR 752 : इस बाइक में आपको स्कारलेट रेड, ब्लैक डायमंड और मोल्टेन मर्करी जैसे तीन कलर ऑप्शन्स देखने को मिलते हैं। यह बाइक इतनी आकर्षक है कि इसके लॉन्‍च के साथ ही इसने सभी का दिल जीत लिया है।

Driving tips in fog