क्या IPL 2012 का इतिहास दोहराएंगे Nitish Rana

केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 2012 के बाद यानी लगभग 4000 दिन के बाद उसे जीत मिली है। 2012 में अंतिम बार केकेआर ने सीएसके को चेपॉक में हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। तब गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे। अब नीतीश राणा (Nitish Rana) यही इतिहास रचना चाहेंगे।

IPL में लगभग 4000 दिन के बाद केकेआर सीएसके से जीता

29 साल के नीतीश राणा (Nitish Rana) टीम इंडिया की ओर से एक वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन औसत प्रदर्शन के बाद वे बाहर हो गए। आईपीएल 2023 की बात करें, तो वे अब तक 13 मैच में 34 की औसत से 405 रन बना चुके हैं। इस दौरान राणा ने 38 चौके और 20 छक्के लगाए हैं।

IPL में रिंकू बने प्लेयर ऑफ द मैच

मैच में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा 44 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रिंकू (Rinku Singh) ने 43 गेंद पर 54 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की बड़ी साझेदारी की। रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना, टी20 लीग के 16वें सीजन से पहले नीतीश राणा को केकेआर की कप्तानी मिली थी।

बीसीसीआई Nitish Rana पर क्यों लगाया था बैन

दिल्ली के नीतीश राणा पर 2015 में उम्र में धोखाधड़ी के चलते बोर्ड की ओर से बैन लगाया गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी कर ली थी। 2020 में आईपीएल के दौरान राणा की उम्र को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन जांच के बाद इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी।

Nitish Rana का आईपीएल आंकड़ा

नीतीश राणा आईपीएल 2023 के पहले 6 सीजन में 300 से अधिक रन बनाने में सफल रहे थे। 2016 में उन्होंने सबसे कम 104 रन बनाए थे। इसके बाद 2017 में 333, 2018 में 304, 2019 में 344, 2020 में 352, 2021 में 383 और 2022 में 361 रन बनाने में सफल रहे थे।

Nitish Rana का टी20 करियर

Nitish Rana के ओवरऑल टी20 करियर की बात करें। तो वे अब तक 174 मैच में 29 की औसत से 4267 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल है। स्ट्राइक रेट 137 का है। वे 220 से अधिक छक्के भी जड़ चुके हैं।

IPL Updates