1. Home
  2. National

Weather News : शीतलहर, कोहरे और कोल्ड डे से पांच दिन तक राहत!

Weather News : शीतलहर, कोहरे और कोल्ड डे से पांच दिन तक राहत!

मौसम विभाग के मुताबिक चार फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में कल शाम चार बजे के करीब एक्यूआई 216 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।  

Haryana News Post : Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए राहत की खबर दी है। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र के अलावा देश के अन्य हिस्सों में अब अगले पांच दिन तक शीतलहर, कोहरे और कोल्ड डे से राहत रहेगी।



दिल्ली, गाजियाबाद व लखनऊ में ऐसा रहेगा तापमान



देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। कल आसमान साफ रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

Read Also: Anna Yojana : राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर: अब नहीं मिलेगी ये सुविधा!


चार फरवरी को दिल्ली में तेज हवाओं के आसार



मौसम विभाग के मुताबिक चार फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में कल शाम चार बजे के करीब एक्यूआई 216 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।  


 
ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में हिमपात का अनुमान



आईएमडी ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भी आज बर्फबारी हो सकती है।



उत्तर पश्चिम भारत में 3 दिन ऐसा रहेगा तापमान

Read Also: Vande Bharat Train : साल में 75 वंदे भारत दौड़ेंगी पटरियों पर, बजट में हुआ ये बड़ा ऐलान

उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।  



तमिलनाडु व केरल में आज बारिश के आसार



मौसम पूवार्नुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण केरल में बारिश हो सकती है। चार फरवरी तक इन जगहों पर ऐसा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं देश के उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub