Meet The Team

Meet The Team

Vaibhav Shukla, Editor

पत्रकारिता में 5 वर्षों का अनुभव। वैभव शुक्‍ला पहले प्रिंट मीडिया से जुड़े रहे। डिजिटल मीडिया में शुरुआत की तो Haryananewspost.com से बतौर एडिटर जुड़े। वैभव की रु‍चि ऑटो, गैजेट्स और करंट अफेयर्स में है। वे इन सभी विषयों पर पिछले एक वर्ष से लेख और समाचार लिख रहे हैं। वैभव दिल्‍ली में रहते हैं।

 

Bharat Mehandiratta, Content Writer

भरत मेहंदीरत्‍ता को प्रिंट मीडिया में 10 वर्षों का अनुभव है। वे फ्री लॉन्‍स राइटर हैं। Haryananewspost.com से जुड़ने से पहले वे दैनिक भास्‍कर और पंजाब केसरी में सेवाएं दे चुके हैं। भरत की खेल, क्रिकेट और आईपीएल पर अच्‍छी पकड़ हैं। वे इसके साथ ही अन्‍य विषयों पर भी लेख लिखते हैं। भरत अम्‍बाला छावनी में रहते हैं।

 

Rahul Sharma, Content Writer

करनाल निवासी राहुल शर्मा पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इससे पहले वे दैनिक भास्‍कर में सेवाएं दे चुके हैं। वे खबरों पर अच्‍छी पकड़ रखते हैं और उन पर आउट ऑफ बॉक्‍स काम करते हैं। Haryananewspost.com में वे हरियाणा की खबरें और बॉलीवुड पर स्‍पेशल स्‍टोरी करते हैं। राहुल को किताबें पढ़ना भी पसंद है।

 

Sameer Saini, Content Writer

मास कॉम में डिग्री हासिल कर चुके समीर सैनी को टेक और गैजेट्स के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर लिखना पसंद है। वे Haryananewspost.com के लिए फ्री लांसिंग करते हैं। इससे पहले वे कई वेब पोर्टल और समाचार पत्रों में काम कर चुके हैं। समीर को लिखने के साथ-साथ घूमना भी पसंद है।

 

Naveen Sharma, Content Writer

हरियाणा के करनाल निवासी नवीन शर्मा क्रिकेट और खेल के विषयों पर लिखते हैं। वे इसके साथ इवेंट्स और अन्‍य विषयों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। मास कॉम कर चुके नवीन शर्मा Haryananewspost.com से एक वर्ष से अधिक समय से जुड़े हैं। उन्‍हें हरियाणा की सभ्‍यता और संस्कृति के बारे में लिखना पसंद है।

 

Mehak Jain, Content Writer

अम्‍बाला छावनी निवासी महक जैन मॉस कॉम की डिग्री हासिल कर चुकी हैं। वे बॉलीवुड, मनोरंजन, ऑटो और अन्‍य विषयों पर लिखती हैं। Haryananewspost.com में बतौर कंटेंट राइटर जॉइंस करने से पहले वे स्‍थानीय वेब पोर्टल में काम करती थीं। इसके साथ ही महक को देश और यूटिलिटी की खबरें लिखने में भी रुचि है।

 

Kedarnath Sharma, Content Writer

हरियाणा के कैथल जिला के निवासी केदारनाथ शर्मा देश-विदेश, इवेंट और अन्‍य सामग्री पर अच्‍छी पकड़ रखते हैं। वे हरियाणा, हिमाचल और पंजाब की खबरों पर काम करते हैं। Haryananewspost.com में बतौर कंटेंट राइटर जॉइंस करने से पहले वे दैनिक भास्‍कर में बतौर सीनियर रिपोर्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

 

Dr Yogita Sharma, Freelance Writer

डॉ योगिता शर्मा पेश से डॉक्‍टर हैं। वे Haryananewspost.com के लिए गेस्‍ट कॉलम लिखती हैं। वे एमबीबीएस हैं और स्‍वास्‍थ्‍य की सामान्‍य खबरों के अलावा वे हेल्‍थ टिप्‍स भी लिखती हैं। डॉ योगिता देहरादूर से संबंध रखती हैं और समय-समय पर हमारे लिए कंटेंट लिखती हैं।

Dr Sarita Gupta, Freelance Writer

अम्‍बाला निवासी डॉ सरिता गुप्‍ता एमबीबीएस हैं। उन्‍होंने सीएमसी लुधियाना से डिग्री हासिल की है। Haryananewspost.com में बतौर फ्री लांसर हैं। वे स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अच्‍छी पकड़ रखती हैं और हमारे लिए समय-समय पर लेख और टिप्‍स लिखती हैं। डॉ सरिता गुप्‍ता को संगीत का भी शौक है।

Dr Abhinav Jindal, Freelance Writer

डॉ अभिनव जिंदल स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी लेखों के साथ-साथ अन्‍य सामाजिक विषयों पर भी लिखते हैं। एमबीबीएस की डिग्री उन्‍होंने सीएमसी लुधियाना से प्राप्‍त की है। उन्‍होंने लिखने के अलावा घूमने और संगीत का शौक है। वे अपने खाली समय में गार्डनिंग भी करना पसंद करते हैं।

 

Dr Amit Gupta, Freelance Writer

अम्‍बाला निवासी डॉ अमित गुप्‍ता एमबीबीएस हैं और उन्‍हें लिखने का शगल है। वे अपने खाली समय में Haryananewspost.com के लिए फ्री लांसिंग करते हैं। वे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी विषयों के साथ-साथ नेत्र संबंधी रोगों पर भी लेख लिखते हैं। डॉ अमित गुप्‍ता को घूमने के साथ-साथ व‍िभिन्‍न राज्‍यों और विषयों में अध्ययन की रुचि है।