Rashifal january 2023 : 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का चमकेगा भाग्य?

Haryana News Post : Rashifal 2023 : ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमा ग्रह माना गया। आमतौर पर शनि को केवल कष्ट देने वाला ग्रह समझा जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। शनि शुभ फल भी देते हैं और जिस पर शनि की कृपा हो जाए उसकी जिंदगी फर्श से अर्श पर पहुंचने में देर नहीं लगती है।
17 जनवरी 2023 को शनि का 3 दशक के बाद अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर होने जा रहा है। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश 'शश महापुरुष योग' बनाएगा। शनि की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं शनि के गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।
देश में कंस्ट्रक्शन बढ़ेगा :
Read Also: New Year Rashifal : साल 2023 में इन राशियों के लिए ये तारीख होगी शुभ
शनि के कुंभ राशि में आने से देश में कंस्ट्रक्शन बढ़ेगा। पश्चिमी देशों में विवाद बढ़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। निचले वर्ग के लोगों के लिये रोजगार के मौके मिलेंगे। ऐसे लोगों को पद और अधिकार मिल सकते हैं। हालांकि पड़ोसी देशों से जुड़ी भारत की सीमाओं पर तनाव और विवाद बना रहेगा। शनि के प्रभाव से देश में बड़े कानूनी फैसले हो सकते हैं। गैर कानूनी काम करने वालों को सजा मिल सकती है। लंबे समय से मेहनत कर रहे लोगों को इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
धनु राशि :
इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर बहुत बलवान योग बनाएगा। इन जातकों की तमाम बाधाएं और कष्ट दूर होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है, जो उनके जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। आप साहस और इच्छाशक्ति के दम पर कठिन से कठिन काम को भी पूरा करेंगे।
वृषभ राशि :
Read Also: Rashifal : शुक्र ग्रह कल धनु से निकलकर मकर में करेंगे प्रवेश, जानिए किस राशि को क्या फायदा होगा?
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि बेहद शुभ फल देगा। क्योंकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र, शनि के परम मित्र हैं। लिहाजा शनि गोचर से बन रहा शश महापुरुष राजयोग आपको हर सुख देगा। आपको बड़ा पद मिल सकता है। विदेश से धन लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल जातकों के विवाह होंगे।
तुला राशि :
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। इसलिए शनि का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों को भी बहुत शुभ फल देगा। करियर में अब तक जो रुकावटें थीं, अब वे दूर होंगी। बड़ी तरक्की मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा। व्यापारी नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार बढ़ाने के लिए भी अच्छा समय है। बड़ा लाभ हो सकता है। जो लोग गुप्त विद्या सीख रहे हैं। उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है।
शनि से बचने के उपाय?
ग्रंथों में बताया गया है कि शनि के अशुभ असर को कम करने के लिए हर शनिवार शनि देव को तेल चढ़ाना चाहिए। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा से शनि दोष कम होते हैं। शनिवार को कांसे की प्लेट या कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर शनि देव और प्रणाम कर के। तेल से भरा कांसे का बर्तन दान कर दें। साथ ही काले तिल, कंबल, काली उड़द, लोहे के बर्तनों का और जूते-चप्पल का दान भी किया जा सकता है।
हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।