1. Home
  2. Agriculture

Jharkhand Kisan Rin Mafi List में ऐसे देखें आपना नाम, जानें JKRMY Status online check करने का तरीका

Jharkhand Kisan Rin Mafi List में ऐसे देखें आपना नाम, जानें JKRMY Status online check करने का तरीका
Jharkhand Kisan Rin Mafi List: आज हम आपको बताएंगे कि झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देंखे। Jharkhand Kisan Rin Mafi List को कैसे online check करें और JKRMY status के बारे में बताएंगे।

Jharkhand Kisan Rin Mafi List: झारखंड सरकार किसानों के लिए जीवन रक्षक स्‍कीम लेकर आई है। इसके तहत झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट की शुरुआत की गई है।

इस योजना के तहत अंतर्गत छोटे किसानों के 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। राज्‍य सरकार किसान जो मौका दे रही है ताकि वे अपना कर्ज माफ करवा सकें।

इसके लिए किसानों को Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के तहत आवेदन करना होगा। इसके लिए लाभार्थी को लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा।

अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो आप इसके तहत अपना कर्ज माफ करवा सकते हैं। 

Jharkhand Kisan Rin Mafi Yojana क्‍या है

झारखंड की सरकार ने किसानों की मदद के लिए यह योजना शुरू की है। झारखंड के जरूरतमंद किसानों का कृषि कर्ज इस योजना के तहत माफ किया जाएगा।

इसके लिए लाभार्थी को Jharkhand Kisan Rin Mafi Yojana 2023 में अपना नाम चेक करना होगा। लिस्‍ट में नाम होने पर ही इसका लाभ मिलेगा।

Jharkhand Kisan Rin Mafi List में ऐसे देखें अपना नाम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को की थी।

योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों के 50 हजार रूपए तक के छोटे कर्ज माफ किए जाएंगे।

किसानों की कर्ज माफी के लिए झारखंड सरकार द्वारा यह एक अच्छा कदम उठाया गया है।

कृषि ऋण माफी योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छोटे किसानों के कर्ज़ को माफ करना है। 

Jharkhand Kisan Rin Mafi Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का झारखंड का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • झारखंड राज्य के केवल छोटे व सीमांत किसान ही Kisan Karj Mafi Yojana के तहत पात्र माने जाएंगे।
  • राज्य के जिन किसानों की आयु 18 वर्ष से अधिक है उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यदि कोई किसान किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत है या सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहा है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • एक परिवार से केवल एक ऋण धारक ही किसान कर्ज माफी योजना के तहत पात्र होगा।
  • आवेदक किसान के पास वैध आधार नंबर (valid aadhar number) होना चाहिए।

Kisan Karj Mafi Yojana Jharkhand 2023 के लिए दस्तावेज

JKRMY के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. राशन कार्ड
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. बैंक अकाउंट पासबुक
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन ऐसे देखें Kisan Karj Mafi Yojana Jharkhand 2023

  • सबस पहले JKRMY की आधिकारिक वेबसाइट पर jkrmy.jharkhand.gov.in जाएं। इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  • इस होम पेज पर आपको किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज ओपन होगा।इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे और सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने Jharkhand Krishi Rin Mafi List दिखाई देगी।
  • इस तरह आप बेनिफिशियरी लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

  1. सबसे पहले झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
  2. होम पेज पर बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  3. इस पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  5. इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर अधिक ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  6. इसके पश्चात फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  7. इस तरह आपकी बेनेफिशरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के लिए ऐसे करें लॉग इन

किसान ऋण माफी योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाएं। यहां पर आपको होम पेज दिखाई देगा।
होम पेज पर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके सामने नया ओपन हो जाएगा।इस नए पेज पर अपनी सर्च कैटेगरी का चयन करें जो कुछ इस प्रकार होगा।
BANK
CSC
DC
DNO
PMU
SNO

इसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन के बटन पर क्लिक करें।
इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

JKRMY Status online check करने का तरीका

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सर्वप्रथम झारखंड ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह आपको होम पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा यहां पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर और किसान क्रेडिट कार्ड योजना का खाता संख्या दर्ज करना होगा।
विवरण दर्ज करने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें।
इस प्रकार झारखंड किसान कर्ज माफी के आवेदन फॉर्म का स्टेटस आपके मोबाइल में कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।