Rohtak News: रोहतक के निडाना गांव के प्रगतिशील किसान सत्येंद्र सिंह बदल रहे हरियाणा की तस्वीर

निडाना (रोहतक)। निडाना रोहतक जिले का अहम गांव है। यहां के प्रगतिशील किसान प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में भी नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं सत्येंद्र सिंह जिनका रुझान जैविक खेती की ओर है। सत्येंद्र सिंह 14 एकड़ में गन्ना, गेहूं और चावल की जैविक खेती करते हैं। इसने उत्पाद तैयार करके देश भर में इसकी सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने कुछ वर्षों में ही जैविक खेती में अच्छा खासा नाम कमाया है। आइए जानते हैं उनकी कहानी।
नेचुरल फार्मिंग की ओर ऐसे हुआ रुझान
सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि उन्होंने ऑर्गेनिक खेती पिछले 5 साल पहले ही शुरू की है। इससे पहले उनकी जिंदगी भी दूसरों की तरह तकलीकों से भरी थी। रसासनों के प्रभाव के कारण पत्नी की सेहत खराब रहती थी। डॉक्टरों तक जाने की बात पहुंची तो उन्होंने विशेषज्ञों से इसका कारण पूछा। उन्हें पता चला कि रसायनिक खेती से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे ही तमाम तरह की बीमारियां लगती हैं।
यहां करें संपर्क
अगर आप प्रगतिशील किसान सत्येंद्र सिंह से संपर्क करना चाहते हैं तो आप उनके मोबाइल नंबर 9813605959 पर संपर्क कर सकते हैं।
जैविक खेती ने बदली जिंदगी
जब सत्येंद्र सिंह ने जैविक खेती करनी शुरू की तो इसका फायदा भी इन्हें हुआ। लाभ कभी रातों रात नहीं होता। इसके लिए वे मानसिक रूप से तैयार भी थे। उन्होंने जैविक खेती करनी शुरू की और मेहनत के बाद उनके उत्पाद को पहचान मिली। वे कहते हैं कि अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हैं तो ईश्वर इसका फल जरूर देते हैं।
सत्यम ऑर्गेनिक की शुरुआत
अब उन्होंने जैविक खेती से फसल तो तैयार कर ली, लेकिन इसे बाजार में बेचना भी था। इसके लिए उन्होंने पहले ही तैयारी कर ली थी। उन्होंने यूटयूब और अन्य सोशल मीडिया संसाधनों की मदद से अपना प्रचार किया। इसका फायदा उन्हें अपना उत्पाद बेचने में हुआ। ऐसे उन्होंने सत्यम ऑर्गेनिक की शुरुआत की। आज देश के हर राज्य में उनके उत्पाद जाते हैं।
क्यों जरूरी है प्राकृतिक खेती
सत्येंद्र सिंह कहते हैं कि प्रकृति ने हमें दूर नहीं किया बल्कि हम प्रकृति से दूर हुए हैं। इसका खामियाजा भी इंसान उठा रहे हैं। तेजी से कैंसर जैसे रोग के मरीज बढ़ रहे हैं और इसके पीछे रसायनिक खेती ही कारण है। वे कहते हैं कि हम किसान या कोई अन्य पेश वाला व्यक्ति किसलिए कमाता है। हम अच्छा जीवन चाहते हैं। अच्छा भोजन चाहते हैं। लेकिन अगर वही जहरीला हो जाए तो क्या फायदा। इसलिए वे दूसरे किसानों को भी इस बारे में जागरूक कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।