Karwa Chauth 2022 Lucky Color: जानें करवा चौथ पर राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए?

Karwa Chauth 2022 Lucky Color For Worship: करवाचौथ पर राशि के अनुसार कपड़ों के रंग का चुनाव करना चाहिए। इस दिन आपकी राशि के हिसाब से आपको कौन से रंग का वस्‍त्र धारण करना चाहिए आज हम बताएंगे।  करवा चौथ के दिन महिलाएं राशि अनुसार कपड़े के रंग चुनें तो वह उनके लिए ज्यादा फलदायी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं किस राशि की महिला को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
 

नई दिल्‍ली। Karwa Chauth Lucky Color: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर रात को चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की रौनक बाजारों में देखी जा सकती है और महिलाएं पूरे जोर-शोर से इसकी शॉपिंग में जुटती हैं। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनकर सजती-संवरती हैं। लेकिन कहते हैं कि करवा चौथ के दिन महिलाएं राशि अनुसार कपड़े के रंग चुनें तो वह उनके लिए ज्यादा फलदायी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं किस राशि की महिला को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Also Read: करवा चौथ पर बन रहा ये योग योग, जानिए शुभ मुहूर्त?

मेष: इस राशि से संबंधित महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करेंगी तो दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। दरअसल मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इनका लाल रंग से गहरा संबंध होता है।

वृषभ: इस राशि के संबंधित महिलाएं करवा चौथ के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा कर सकती हैं। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव है. शुक्र देव का गुलाबी रंग से बेहद खास संबंध है।

Also Read: करवा चौथ पर पत्नी को ये 5 उपहार भूलकर भी न दें, नहीं तो हो जाएगा बवाल

मिथुन: मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। बुध देव का हरे रंग के साथ गहरा संबंध है। ऐसे में इस राशि से सबंधित महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनकर करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं।

कर्क: करवा चौथ के दिन कर्क राशि की महिलाएं सफेद रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करेंगी तो बेहतर होगा। इसके अलावा आप मैरून या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर भी करवा चौथ की पूजा कर सकती हैं।

Also Read: आपके शहर में इस वक्‍त निकलेगा चांद, जानिए क्‍या है चंद्रोदय का सही समय

सिंह: जिन सुहागिनों की राशि सिंह है, वे करवा चौथ व्रत के दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से शुभफल की प्राप्ति होगी। साथ ही पति-पत्नी के बीच आपसी रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या: कन्या राशि की सुहागिन महिलाएं करवा चौथ व्रत के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करेंगी तो बहुत अच्छा रहेगा। इस रंग को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

तुला: तुला राशि के संबंधित सुहागिन महिलाएं करवा चौथ व्रत के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें तो अच्छा रहेगा। साथ ही दांपत्य जीवन में आपसी प्यार बना रहेगा।

Also Read: जानिए करवा चौथ कौन सा है शुभ संयोग, क्या मिलेगा शुभ फल?

वृश्चिक: करवा चौथ के दिन वृश्चिक राशि की सुहागिन महिलाएं लाल या केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर पूजा कर सकती हैं। इस रंग के वस्त्र पहनकर करवा चौथ की पूजा करने से पति के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु: धनु राशि से संबंधित सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करेंगी तो बेहतर रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दिन ऐसा करने से पति को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

मकर: मकर राशि की सुहागिन महिलाएं करवा चौथ वाले दिन मैरून कलर के कपड़े पहनें तो अच्छा रहेगा। धार्मिक मान्यतानुसार, ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कुंभ: कुंभ राशि से संबंधित महिलाएं करवा चौथ व्रत के दिन हल्के नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने पर पति का करियर चमक उठेगा।

मीन: जिन महिलाओं की राशि मीन है। उनके लिए करवा चौथ पर पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। साथ ही इससे पति के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे।

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और पाएं रोचक व पठनीय सामग्री