1. Home
  2. Dharam

Karwa Chauth 2022: आपके शहर में इस वक्‍त निकलेगा चांद, जानिए क्‍या है चंद्रोदय का सही समय

Karwa Chauth 2022: आपके शहर में इस वक्‍त निकलेगा चांद, जानिए क्‍या है चंद्रोदय का सही समय
Karwa Chauth Moon Rise Time: इस बार चंद्र दर्शन के समय एक विशेष योग बन रहा है। इसलिए शाम 7 बजकर 9 मिनट तक अपनी पूजा निपटा लें और फिर चंद्र दर्शन करें। दरअसल इस बार चंद्र दर्शन के समय रोहिणी नक्षत्र है। तो चलिए जानते हैं कल करवा चौथ के दिन आपके शहर में चंद्रोदय का सही समय क्या है।

नई दिल्‍ली। Karwa Chauth 2022 Chandrodaya: इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर गुरुवार (यानि कल) को रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। बता दें इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। मौसम विभाग मुताबिक कई जगह आसमान साफ रहेगा और चंद्रमा दिखाई देगा।

पिछले साल की बात करें तो भारी बारिश के कारण चंद्रमा नहीं दिखा था। इसलिए महिलाओं ने कहीं लाइव पर तो कहीं शिव जी के ऊपर चंद्रमा को देखकर अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा था। इस बार चंद्र दर्शन के समय एक विशेष योग बन रहा है। इसलिए शाम 7 बजकर 9 मिनट तक अपनी पूजा निपटा लें और फिर चंद्र दर्शन करें। दरअसल इस बार चंद्र दर्शन के समय रोहिणी नक्षत्र है। तो चलिए जानते हैं कल करवा चौथ के दिन आपके शहर में चंद्रोदय का सही समय क्या है।

Also Read: जानिए करवा चौथ कौन सा है शुभ संयोग, क्या मिलेगा शुभ फल?

करवा चौथ व्रत नियम 

करवा चौथ व्रत के दिन व्रती को चंद्रोदय के समय चंद्र देव की पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन चंद्रमा तो अर्ध्य देना अनिवार्य माना गया है। करवा चौथ पर व्रती को इसकी कथा पूरी श्रद्धा के साथ सुननी चाहिए।

Karwa Chauth Shubh Yog: जानिए करवा चौथ कौन सा है शुभ संयोग, क्या मिलेगा शुभ फल?

मान्यता है कि इस दिन बिना करवा चौथ की कथा सुने व्रत पूरा नहीं होता हैं। ऐसे में हर व्रती को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। करवा चौथ की कथा सुनने के बाद व्रती अपनी सास को बयाना देती हैं। इस निमय का खास तौर पर पालन किया जाता है। करवा चौथ व्रत के दिन दान की वस्तुओं में दूध, दही, चावल या सफेद वस्त्रों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे अशुभ माना गया है।

Also Read: करवाचौथ व्रत के दौरान इस तरह रखें सेहत का ख्याल?

करवा चौथ 2022 चंद्रोदय का समय 

चंडीगढ़ में 08 बजकर 06 मिनट पर।

दिल्ली में 08 बजकर 09 मिनट पर दिखेगा चांद।

Also Read: करवा चौथ पर इन नियमों का पालन कर बनें अखंड सौभाग्‍यवती

नोएडा में 08 बजकर 08 मिनट।

मुंबई में 08 बजकर 48 मिनट।

जयपुर में 08 बजकर 18 मिनट।

देहरादून में 08 बजकर 02 मिनट।

Also Read: ये महिलाएं न रखें करवाचौथ व्रत, इस ग्रह से हो सकता है नुकसान

लखनऊ में 07 बजकर 59 मिनट।

शिमला में 08 बजकर 03 मिनट।

गांधीनगर में 08 बजकर 51 मिनट।

अहमदाबाद में 08 बजकर 41 मिनट।

Also Read: करवा चौथ पर बन रहे हैं विशिष्ट संयोग, निसंकोच रखें व्रत, करें शुक्रास्त पर भी उद्यापन!

पटना में 07 बजकर 44 मिनट पर।

प्रयागराज में 07 बजकर 57 मिनट पर।

कोलकाता में 07 बजकर 37 मिनट पर।

बंगलुरु में 08 बजकर 40 मिनट पर।

गुरुग्राम में 08 बजकर 21 मिनट पर।

असम में 07 बजकर 11 मिनट पर।

Also Read: तारा डूबने अर्थात शुक्र अस्त होने पर क्या कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा ?

कानपुर में 08 बजकर 02 मिनट पर।

लुधियाना में 08 बजकर 10 मिनट पर।

जम्मू में 08 बजकर 08 मिनट पर।

मध्यप्रदेश में 08 बजकर 21 मिनट पर।

Also Read: चाहते हो करवाचौथ के व्रत का फल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Karwa Chauth Vrat 2022 इन नियमों का पालन कर बनें अखंड सौभाग्‍यवती

इंदौर में 08 बजकर 27 मिनट पर।

ग्वालियर में 08 बजकर 11 मिनट पर।

सतना में 08 बजकर 09 मिनट पर।

Also Read: अगर आप भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें कैसे होती है पूजा

करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त

करवा चौथ बृहस्पतिवार, अक्टूबर 13, 2022। करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05:54 पी एम से 07:09 पी एम। अवधि - 01 घण्टा 15 मिनट्स। करवा चौथ व्रत समय - 06:20 ए एम से 08:09 पी एम। अवधि में 13 घण्टे 49 मिनट्स। करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय में 08:09 पीएम।

हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और पाएं रोचक व पठनीय सामग्री


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।