Ambala Weather News: 1 फरवरी को अम्बाला में बारिश की संभावना, जानें मौसम की ताजा जानकारी
अम्बाला। Ambala Weather News: जनवरी माह के 25 दिन कड़ाके की ठंड रही। अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। 29 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 31 जनवरी से बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
1 फरवरी को अम्बाला में बारिश की संभावना
फरवरी माह की शुरूआत भी हल्की बारिश से हो सकती है। जनवरी माह में अभी तक बारिश नहीं हुई है। बीते 2011 से लेकर अब तक जनवरी माह में बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बार जनवरी माह सूखा ही रहा।
शाम होते-होते मौसम ज्यादा खराब हो गया। शनिवार रात तक मौसम साफ था, लेकिन रविवार अल सुबह घना कोहरा छा गया।
जहां शनिवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया था। वहीं रविवार को दोबारा ठंड बढ़ने से दिन का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस फिर लुढ़क गया।
दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है।
धूप से बढ़ा पारा
बीते शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। दो दिन में अधिकतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 20.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान दो दिनों में सात डिग्री से ज्यादा बढ़ा।
इससे पहले जनवरी माह के शुरू होने से लेकर 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड रही और दिन अधिकतम तापमान 13 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा था।
सोमवार को फिर मौसम ने पलटी ली। इससे तापमान फिर लुढ़क गया। सुबह से शाम तक धूप न निकलने के कारण ठंड रही। शाम को बादल भी छा गए।
इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अल सुबह धुंध रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26-27 जनवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।
Valentines Week 2024 : वैलेंटाइन वीक 2024 में कौन से दिन क्या डे मनाया जाता है