1. Home
  2. Lifestyle

Valentines Week 2024 : वैलेंटाइन वीक 2024 में कौन से दिन क्‍या डे मनाया जाता है

Valentines Week 2024 : वैलेंटाइन वीक 2024 में कौन से दिन क्‍या डे मनाया जाता है
Valentine Week 2024 : 2024 में इस बार फरवरी माह आपके लिए खास होने जा रहा है। खासकर युवाओं के लिए फरवरी प्यार, महोब्बत और नए रिश्ते लेकर आता है। जी हां, इसी माह में वैलेंटाइन वीक आता है। जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट 

Valentine Week 2024 : चाहे पार्टनर का चुनाव करना हो या फिर पार्टनर के साथ बिताए पलों को यादगार बनाना। वैलेंटाइन वीक इसके लिए प्रफेक्ट समय माना जाता है। इस सप्ताह की शुरूआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर जाकर खत्म होती है। इन सात दिनों को पूरी दुनिया सेलिब्रेट करती है। आप भी इस सप्ताह में अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।

Valentine Week, Valentine Week 2024, Valentine Week 2024 Date Sheet, Valentine Week 2024 Dates,

Rose Day 2024– February 7th 

जैसे ही रोज डे का ध्यान आता है तो युवा रोमांचित हो उठते हैं। वेलेंटाइन वीक भी रोज डे से ही शुरू होता है। इस दिन कपल्स अपने प्यार और अपनी फीलिंग को दर्शाने के लिए एक दूसरे को गुलाब भेंट करते हैं।

Propose Day 2024– February 8th 

इससे अगला दिन आता है प्रपोज डे, जिसे आठ फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी या प्रेमिका अपने प्यार का इजहार करते हैं। यदि आप भी किसी को चाहते हो तो इस दिन अपनी फिलिंग उसे बतानी चाहिए।

Chocolate Day 2024– February 9th 

इस दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करने का चलन है। यदि आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो आपको भी चॉकलेट की तरह मीठा बनना पड़ेगा। पार्टनर को चॉकलेट देने भर से आपका रिश्ता मजबूत नहीं होगा। इसके लिए जरूरत है अपने व्यवहार में पार्टनर के प्रति मिठास लेकर आएं। 

Teddy Day 2024– February 10th 

टेडी डे का एक विशेष महत्व होता है। सोने के समय टेडी बियर अच्छा साथी होता है, जिसे आप गले लगा सकते हैं। अपने बिस्तर पर टिका सकते हैं। आपके पार्टनर की तरफ से आपको गिफ्त किया गया टेडी उनके स्नेह और चिंता का प्रतिक है। 

Promise Day 2024– February 11th 

प्रॉमिस डे इस दिन के नाम में ही इसका अर्थ छिपा है। हमें अपने पार्टनर को वो सब देना चाहिए जिसकी वो हमसे कामना करते हैं। इस दिन अपने साथी से हमेशा प्यार करने और विश्वास बनाने का प्रॉमिस करें।

Hug Day 2024– February 12th 

इस दिन को अपने जीवनसाथी या पार्टनर के करीब आने और यह जताना होता है कि आप उसे कितना प्यार करते हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर को गले लगाकर उनके लिए आपकी जो भी फिलिंग हैं।

Kiss Day 2024– February 13th 

किसिंग डे का मकसद आपके रिश्ते को और भी गहरा करना है। पार्टनर के प्रति प्यार को दर्शाने और विश्वास बनाने के लिए किस बहुत ही जरूरी है। चुंबन से प्रेमी को एक गर्म अहसास होता है।

Valentine’s Day 2024– February 14th 

इस वीक का सबसे खास और सबसे ज्यादा रोमांटिक दिन वेलेंटाइन डे होता है। इस दिन का पार्टनर और युवाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। सप्ताह के सबसे अंत में आने वाला यह दिन प्यार और रोमांस से भरा हाता है।

Valentines Day Special Love Messages : वैलेंटाइन डे पर भेजो प्‍यार में डूब ये खूबसूरत मैसेज


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।