Toll Tax News: अंबाला-करनाल में चार महीने में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स

Toll tax rate list 2023 : करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा पर कार, जीप व वैन के एकतरफा 180, डेली पास 270 व मासिक पास के 6050 रुपये लगेंगे। एलसीवी व मिनी बस के एक बार का टोल 295 रुपये, डेली पास 440 रुपये और मासिक पास 9775 रुपये होगा।
 

Haryana toll tax rate : नेशनल हाईवे अथारिटी (एनएचएआइ) ने जालंधर से पानीपत नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा, करनाल जिले में घरौंडा टोल और अंबाला में घग्गर टोल पर शनिवार से टोल टैक्स में भारी वृद्धि कर दी है। हरियाणा और पंजाब के टोल प्लाजों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार से फिर से दरें बढ़ा दी हैं। चार महीने में दूसरी बार तीन प्लाजों पर 20 से 30 फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

इससे दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच अपने वाहनों से सफर करना महंगा हो गया है। अंबाला के घग्गर टोल प्लाजा पर करीब 21 फीसदी दरें बढ़ाई गई हैं। पंजाब के सबसे व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा पर 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा पर भी दरें बढ़ा दी गई हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा के प्रबंधक गौरव ने कहा कि हमें शुक्रवार रात 12 बजे से दरें बढ़ाई गई हैं।

वहीं डबल क्रास करने पर 80 रुपये अतिरिक्त देना होगा। जालंधर से पानीपत तक 328 किलोमीटर लंबे हाईवे पर लाइट मोटर व्हीकल (कार, जीप व वैन) को 510 रुपये टोल शुल्क अदा करना होगा। लुधियाना में एनएचएआइ की तरफ से टोल टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। जालंधर से पानीपत जाने वाले नेशनल हाईवे (44) की कुल लंबाई 328 किलोमीटर है। इस हाईवे पर तीन टोल प्लाजा आते है।

घग्गर टोल प्लाज

वाहन             पहले       अब
कार/जीप         95         115
ट्रक (छह टायर) 330      390
लाडोवाल टोल प्लाजा

वाहन              पहले       अब
कार/जीप         165        215
ट्रक (छह टायर) 575       730

बता दें कि लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने के लिए पहले कार, जीप व वैन के लिए 165 रुपये टोल था जिसे अब 215 रुपये कर दिया गया है। नेशनल हाईवे पर यहां सबसे ज्यादा टोल टैक्स वसूल किया जाता है। नया टोल टैक्स लागू होने पर कार चालकों को 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। पहले कार चालक को सिंगल टैक्स के 165 रुपये चुकाने होते थे, अब उन्हें 215 रुपये अदा करने पड़ेंगे।

Ambala Toll Tax: टोल टैक्स फिर बढ़ा चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, जानें कितना महंगा हुआ सफर