Narnaul News: पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने थामा जजपा का दामन, कांग्रेस को झटका

Narnaul News: राव बहादुर सिंह कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में रहे। कांग्रेस पार्टी में वे भूपेंद्र हुड्डा ग्रुप के माने जाते थे। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने करीब 6 महीने पहले ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी जिसके तहत उन्होंने नांगल चौधरी से एक यात्रा भी शुरू की, जो पूरे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में गई थी।
 
Narnaul News: पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने थामा जजपा का दामन, कांग्रेस को झटका

नारनौल। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राव बहादुर सिंह ने एक बार लोकसभा तथा दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है। जिनमें से एक बार उन्होंने विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल की थी।

प्रदेश में यदुवंशी शिक्षा निकेतन जैसी बड़ी शिक्षण संस्थान चलाने वाले राव बहादुर सिंह कई सालों से सक्रिय राजनीति में रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में राजनीति में अपना कदम रखते हुए नारनौल विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। इन चुनाव में राव बहादुर सिंह ने 15673 वोट हासिल किए थे तथा वह दूसरे नंबर पर रहे थे, जबकि निर्दलीय राधेश्याम शर्मा ने जीत हासिल की थी।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में नवगठित नांगल चौधरी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट से चुनाव लड़ते हुए 32984 वोट हासिल कर जीत दर्ज कराई थी। राव बहादुर सिंह ने वर्ष 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सीट का चुनाव लड़ा था।

राव बहादुर सिंह कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में रहे। कांग्रेस पार्टी में वे भूपेंद्र हुड्डा ग्रुप के माने जाते थे। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने करीब 6 महीने पहले ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी जिसके तहत उन्होंने नांगल चौधरी से एक यात्रा भी शुरू की, जो पूरे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में गई थी।

उन्होंने यात्रा की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी तो भी वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राव बहादुर ने दुष्यंत चौटाला को साफ-सुथरी कार्यशैली व छवि वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला आम कार्यकर्ता को भी विधायक बनने का अवसर देते हैं। इस मौके पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, राजकुमार खातोद, अभिमन्यु राव, टीलू पूर्व सरपंच राता, विक्रम नांगल सिरोही, नवीन राव मौजूद थे।

Kurukshetra news: दीपक बाबरिया से राजकुमार सैनी की मुलाकात ने बढ़ायी भाजपा की धड़कन