Rewari Looteri Dulhan News: लुटेरी दुल्हन ने पहले किया ये काम फिर मौका देखते ही भागी, पुलिस के अभी तक खाली हाथ 

Looteri Dulhan News in Hindi : रेवाड़ी जिले के कोसली लुटेरी दुल्हन का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुटेरी दुल्हन ने कैसे प्लान बनाया जानते हैं क्या थी उसकी प्लानिंग। 
 

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के कोसली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के निवासी दीपक कुमार के साथ ये हैरतअंगेज घटना घटी है। दीपक ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2023 को हिंदू रीति रिवाज के तहत पास के ही एक गांव की निवासी मोनिका (20) के साथ हुई थी। वो सिंचाई विभाग में डीसी रेट पर कार्यरत है। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन 10 दिन बाद उसकी पत्नी मोनिका अचानक घर से लापता हो गई। 

पहले वापिस आई मौका लगते ही फरार 

पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी पत्नी मोनिका काफी दिन तलाश की गई। लेकिन एक दिन वो वापस घर लौट आई। उस वक्त पता चला कि वो शादीपुर निवासी दिलावर के साथ चली गई थी। लेकिन परिवार और गांव के लोगों के द्वारा समझाने के बाद वो अपनी पत्नी को वापस ससुराल ले आया था। लेकिन अब फिर से वह अचानक घर से लापता हो गई है। जिस वक्त मोनिका फरार हुई, उस समय उसका पति अपनी ड्यूटी पर गया था। वो अपने साथ घर में रखे लाखों के कैश और ज्वैलरी ले गई है। 

दूसरी बार घर से भागी लुटेरी दुल्हन

हरियाणा के रेवाड़ी में दुल्हन के भागने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन शादी के 2 महीने के अंदर दूसरी बार घर से भागी है। परिजनों को जब दुल्हन के भागने का पता चला तो उनके होश ही उड़ गए। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर अब मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अभी नहीं मिल सुराग 

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के कोसली के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2023 को हिंदू रीति रिवाज के तहत नजदीक के ही गांव की लड़की से तय हुई थी। दीपक ने आगे बताया कि शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन 10 दिन बाद उनकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। दुल्हन के गायब हो जाने से घर वाले परेशान हो गए और उसकी हर जगह तलाश शुरू कर दी।

उसके मायके से भी उसके बारे में जानकारियां जुटाई गई लेकिन वो वहां भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने पूरे गांव के सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले. जब अच्छे से कैमरों की पड़ताल की गई तो एक घर के बाहर लगे कैमरे में वो सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर एक बाइक पर दो युवकों के साथ जाती हुई नजर आई। उसके साथ दिलावर नाम का एक शख्स बैठा हुआ था जो उसे पहले भी लेकर भागा था। वहीं बाइक को एक और शख्स चला रहा था। 

घर से ले गई इतना कैश 

कोसली थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी किसी के साथ 1.25 लाख रुपए कैश और 3 लाख के गहने लेकर फरार हो गई है। दीपक की शिकायत के बाद धारा 346 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उसने बताया कि इससे पहले भी वो किसी के साथ चली गई थी।

Hisar Airport News : हिसार एयरपोर्ट में अप्रैल 2024 से शुरू होगी पहली फ्लाइट, जुलाई से अम्‍बाला हवाई अड्डा लोगों के लिए खुलेगा