Health Tips : जानिए ठीक से दांतों पर ब्रश ना करना कितना खतरनाक साबित होता है?

अगर आप अपने मुंह को ठीक से साफ नहीं करते हैं तो कई तरह की बीमारियों को दावत देते हैं। इसमें दिल की बीमारी शामिल है। ओरल हेल्थ प्रभावित करने वाली कुछ सबसे आम बीमारियों में कैविटी मसूड़े (पीरियडोंटल) रोग और मुंह का कैंसर शामिल हैं।
 

Haryana News Post : अगर आप अपने मुंह को ठीक से साफ नहीं करते हैं तो कई तरह की बीमारियों को दावत देते हैं। इसमें दिल की बीमारी शामिल है। ओरल हेल्थ प्रभावित करने वाली कुछ सबसे आम बीमारियों में कैविटी मसूड़े (पीरियडोंटल) रोग और मुंह का कैंसर शामिल हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि जो लोग दोनों समय ब्रश करते हैं। उन्हें भी मसूड़ों में सूजन और मुंह से बदबू की परेशानी आती है। तो चलिए जानते हैं इस तरह की परेशानी क्यों आती है।

ब्रश करते समय ये गलतियां न करें?

पान, गुटका और सिगरेट: जो लोग पान, गुटका और सिगरेट पीते हैं, उन्हें भी दांतों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। सिगरेट से मसूड़ों की बीमारी होती है। यह इम्यून सिस्टम को भी कमजोर करता है।

Read Also : Health : सेहत से भरपूर है चिलगोजा, फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका क्या, जानिए?

जल्दी जल्दी ब्रश करना: लोग अक्सर जल्दी-जल्दी में ब्रश कर कुल्ला कर देते हैं। यह भी गलत आदत है। हमें 45 सेकंड से 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए।

टूथब्रश बाथरूम में रखना: ज्यादातर लोग बाथरूम में ब्रश रखते हैं। इससे बैक्टीरियल समस्या हो सकती हैं। टॉयलेट की सफाई करने के बावजूद भी इसमें कीटाणु होते हैं। ऐसे में वहां रखी ब्रश से दांतों की सफाई करने से दांतों में इंफेक्शन का डर बना रहता है।

डेंटल फ्लॉस इस्तेमाल करना: डेंटल फ्लॉस इस्तेमाल करने से आपके दांत कमजोर और खराब हो सकते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल अपने यहां बहुत कम लोग ही करते हैं। डेंटल फ्लॉसिंग की रोजाना आदत डालें। यह दांतों के बीच मौजूद गंदगी को साफ करती है। रोजाना एक बार इसे यूज करना चाहिए।

जीभ साफ नहीं करना: बहुत सारे लोग दांतों की सफाई तो करते हैं, लेकिन जीभ की सफाई नहीं करते हैं। जीभ की सफाई से बैक्टीरियल समस्या दूर होती है। अगर अलग से टंग क्लीनर नहीं है, तो आप ब्रश में लगे टंग क्लीनर से भी सफाई कर सकते हैं।

ब्रश एक साल तक इस्तेमाल करना

एक ब्रश को सिर्फ तीन माह तक इस्तेमाल करना चाहिए। लंबे समय तक एक ही ब्रश को करने से इसके ब्रिस्टल खराब हो जाते हैं। इससे दांत सही तरह से साफ नहीं हो पाते। मुंह में बैक्टीरिया पनप सकता है।

मुहं से बदबू और खून आने का कारण क्या?

दांतों से बदूब और खून आने के कई कारण होते हैं। मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी और साइनस के कारण मुंह में बदबू की समस्या हो सकती है। इसका मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों के बीच पैदा होते हैं।

Read More : Health Tips : अगर लेनी है मजेदार नींद, बस सोने से पहले कर लें ये काम

मुंह से बदबू आने पर क्या करें?

इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमा सकते हैं। सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर मसूड़ों की मालिश करें। तुलसी की पत्तियां खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। लौंग मुंह में रखकर चूसने से बदबू तो कम होती ही है, दांत दर्द में भी आराम मिलता है।

पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल भी मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करता है। सौंफ माउथ फ्रेशनर का काम करती है, इसे मुंह में रखकर चबाना चाहिए। इससे मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है। अमरूद की पत्तियां चबाने से मुंह की बदबू जल्दी दूर होती है। पिपरमिंट, मुलेठी, हरी इलायची चबाने से भी मुंह की बदबू दूर हो जाती है