1. Home
  2. Health

Health : सेहत से भरपूर है चिलगोजा, फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका क्या, जानिए?

Health : सेहत से भरपूर है चिलगोजा, फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका क्या, जानिए?
आप बादाम, अखरोट, काजू आदि ड्राई फ्रूट खाने के फायदे तो जानते ही हैं। उसी तरह चिलगोजा भी एक ड्राई फ्रूट है। चिलगोजा न्यूट्रिशन से भरपूर है। इसे 'पाइन नट्स' और नियोजा कहते है। बता दें चिलगोजा चीड़ के पेड़ से निकलने वाले फल के अंदर का बीज है।

Haryana News Post : आप बादाम, अखरोट, काजू आदि ड्राई फ्रूट खाने के फायदे तो जानते ही हैं। उसी तरह चिलगोजा भी एक ड्राई फ्रूट है। चिलगोजा न्यूट्रिशन से भरपूर है। इसे 'पाइन नट्स' और नियोजा कहते है। बता दें चिलगोजा चीड़ के पेड़ से निकलने वाले फल के अंदर का बीज है। तो चलिए जानते हैं चिलगोजा कौन सी बीमारियों से बचाता है। इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में।

ऐसे चुनें सही चिलगोजा

चिलगोजा फायदेमंद है, लेकिन इसे खरीदते समय और इसके रख-रखाव पर भी ध्यान देने की जरूरत है। बिना छिलके वाला चिलगोजा लेने से बचें। मैन्युफैक्चरिंग डेट ठीक से देख लें। पाइन नट्स खरीदते समय दुर्गंध आ रही है, तो खरीदने से बचें। अगर आपको नट्स खाने से किसी भी तरह की एलर्जी है तो चिलगोजा खाना शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Read Also : Health Tips : सलाद पर नमक, चाट मसाला छिड़ककर खाना हो सकता है नुकसानदायक, जानें कैसे?

चिलगोजा का इस्तेमाल कैसे करें?

बता दें गोंद चिलगोजा की तासीर गरम होती ह। ैइसका सेवन कम मात्रा में दिन में सिर्फ एक ही बार करना चाहिए। यह बेहद ताकतवर गोंद है। चिलगोजा में मौजूद न्यूट्रिशन का लाभ पाने के लिए खाने में चिलगोजा का प्रयोग रोजाना कर सकते हैं। चिलगोजे को कई पकवान में भी शामिल कर सकते हैं, जैसे-


क्रंची टेस्ट: खाने में चिलगोजा का इस्तेमाल क्रंची टेस्ट पाने के लिए भी किया जाता है। चिलगोजे को आप पिज्जा, बिस्कुट, केक में खा सकते हैं। आप इसे आइसक्रीम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सलाद की ड्रेसिंग: पाइन नट्स का इस्तेमाल सलाद की ड्रेसिंग के लिए भी कर सकते हैं। फलों की स्मूदी में भी चिलगोजे को शामिल किया जा सकता है।

इन बीमारियों में है फायदेमंद

वजन कंट्रोल करे: चिलगोजे के तेल का सेवन वजन घटाने में फायदेमंद है। चिलगोजा में मौजूद लिनोलेनिक एसिड 14 से 19 प्रतिशत फैटी एसिड को प्रदर्शित करता है। यह एसिड भूख को कंट्रोल कर वजन कम करने में मदद करता है। वहीं चिलगोजे में जिंक होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।

आंखों की देखभाल करे: चिलगोजे में मौजूद ओमेगा-3 नाइट विजन और कलर विजन की क्षमता का विकास कर आंखों को फायदा पहुंचाता है। चिलगोजा में विटामिन- ए भी पाया जाता है, जो रेटिना के लिए फायदेमंद है।

Read Also : Health : तनाव को दूर करने के लिए अपनांए ये घरेलू टिप्स

स्किन केयर: चिलगोजा का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद है। क्योंकि यह विटामिन-सी का स्रोत होता है। विटामिन सी एक एंटीआॅक्सीडेंट है, जो यूवी रेज से रक्षा करता है, स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है और एजिंग को कम करता है। यह बायोटिन (बी7) का अच्छा स्रोत है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। चिलगोजे में मौजूद मैंगनीज स्किन को फ्री रेडिकल्स से दूर रखने का काम करता है।

बालों का झड़ना रोके: बालों के लिए भी चिलगोजा फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड बालों को झड़ने से रोकता है और घना बनाता है।

कैंसर से बचाव: कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए चिलगोजे का सेवन लाभदायक है। पाइन नट्स में रेस्वेराट्रोल नमक एंटीआॅक्सीडेंट मौजूद है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फोलिक एसिड डीएनए की क्षति को कम करता है।

दिल रहे हेल्दी: चिलगोजा दिल की सेहत के लिए लाभदायक है। इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के गुण पाए जाते हैं। चिलगोजा में मौजूद पॉली अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की बीमारी नहीं होने देता।

हड्डियां मजबूत करे: चिलगोजा में ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ गठिया जैसे रोग में आराम पहुंचाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोलेस्ट्रॉल बैलेंस करे: चिलगोजा में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर है, यही वजह है कि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल में बढ़ौतरी होने का खतरा कम हो जाता है।

याददाश्त बढ़ाए: चिलगोजा में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है, जो ब्रेन सेल्स को बेहतरीन रूप से चलाने के लिए उपयोगी है। इससे याददाश्त तेज होती है।

डायबिटीज में लाभकारी: चिलगोजे में मौजूद न्यूट्रिशन से डायबिटीज की परेशानी में होने वाले खतरों को कई गुना कम किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub