Delhi Pollution: पंजाब में पराली से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाएगी जर्मनी की कंपनी

Delhi NCR: जर्मनी की कंपनी बायोफ्यूल बनाने की दिशा में काम करेगी। इससे न केवल पराली जलाने की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि देश को बायोफ्यूल के रूप में बायोमीथेन या बायोसीएनजी भी मिलेगी।  हर वर्ष सितंबर और अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को स्मॉग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अन्य राज्य सरकारें भी इस समस्या पर काबू पाने लिए साझा योजनाएं बना रही हैं।
 

Delhi News: German Company Verbio Punjab Govt : नई दिल्ली: पंजाब की भगवंत मान सरकार पराली (Parali) से होने वाले प्रदूषण की समस्या पर लगाम लगाने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जर्मनी की प्रमुख कंपनी वरबीयो ग्रुप से पंजाब के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के मौके तलाशने की अपील की है। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण फैलने के कई कारणों में एक बड़ी वजह काफी मात्रा में खेतों में पराली जलाना भी है। इससे दिल्‍ली के प्रदूषण (Delhi Pollution) में भी कमी आएगी।

बायोफ्यूल बनाने की दिशा में काम करेगी कंपनी

जर्मनी की कंपनी बायोफ्यूल बनाने की दिशा में काम करेगी। इससे न केवल पराली जलाने की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि देश को बायोफ्यूल के रूप में बायोमीथेन या बायोसीएनजी भी मिलेगी।  हर वर्ष सितंबर और अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को स्मॉग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अन्य राज्य सरकारें भी इस समस्या पर काबू पाने लिए साझा योजनाएं बना रही हैं।

मुख्यमंत्री मान हाल ही में जर्मनी के दौरे पर गए थे और बर्लिन में उन्होंने वरबीयो वेरीनिगट बायो एनर्जी एजी के संस्थापक और सी ईओ कलौस सौटर से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि वरबीयो ग्रुप का पंजाब से प्रगाढ़ रिश्ता है, क्योंकि इसकी भारतीय सहायक कंपनी वरबीयो इंडिया प्राईवेट लिमटिड ने कुछ माह पहले भारत में सबसे बड़े बायोफ्यूल (बायोमीथेन या बायो- सीऐनजी) उत्पादन यूनिटों में से एक 33 टन प्रति दिन की क्षमता वाला बायो-सीएनजी प्रोजेक्ट पंजाब के संगरूर में शुरू किया है।


सीएम ने कहा कि संगरूर में शुरू किए गए प्रोजेक्ट  की 80,000 क्यूबिक मीटर प्रति दिन की क्षमता है। यह प्रोजेक्ट बायोगैस पैदा करेगा जो पराली जलाने की समस्या का समाधान करने का बेहतर तरीका है। उन्होंने राज्य में औद्योगिक वातावरण विकसित करने के लिए अपने एजेंडे व नीतियों को साझा किया है। मान ने बताया कि विरबीयो ग्रुप को पंजाब संग अपनी साझेदारी बढ़ाने व  राज्य में और कारोबार स्थापित करने का आमंत्रण दिया है। मान व कलौस सौटर ने राज्य में ग्रुप के प्रोजेक्ट व राज्य के खेती अवशेष के प्रबंधन में इसके योगदान पर भी चर्चा की है।

ये भी जानिए : How to stop hair fall: गंजापन से हैं परेशान, इन तरीकों से हासिल कर सकते हैं काले रेशमी बाल

मुख्यमंत्री मान ने सीईओ को भरोसा दिलाया कि उनके प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार का पूर्ण सहयोग होगा। उन्होंने कहा, हमारी सरकार वातावरण के अलावा किसानों सहित सभी पक्षों के लिए उनके हित में कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कलौस सौटर और वरबीयो मैनेजमेंट को अगले साल 23-24 फरवरी को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में राज्य में काम करने के बारे अपने तजुर्बे साझा करने के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य में सहयोग के मौकों की तलाश का न्योता भी दिया है।  इस दौरान वरबीयो ग्रुप ने पंजाब ब्यूरो आफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (इनवेस्ट पंजाब) द्वारा अपने प्रोजेक्ट को लागू करने में दिए सहयोग की प्रशंसा की और राज्य में अपनी योजनाओं पर भी चर्चा की।

ये भी जानिए : Constipation Remedy: कब्‍ज और बवासीर में गाय का घी है कारगर, दर्द भी कर देता है छू मंतर