Aarthik Rashifal: इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानिए अपना भाग्य

खा जाए तो इस महीने में लोगों की जेब पर काफी ज्यादा बोज पड़ता हैं। त्योहार के मौसम में लोगों के खर्चे बढ़ जाते है। वहीं दूसरी तरफ इस महीने में नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ भी होता है।
 

Haryana News Post : त्योहारोें का महीना शुरू हो चुका है। जी हां हम बात कर रहे है अक्टूबर के महीने की बात कर रहे है। इस महीने को त्योहारों का महीना कहां जाता है क्योंकि हस महीने में काफी सारे त्योहार आते है जैसे करवा चौथ, दशहरा, दिवाली और भाई दूज आदि।

देखा जाए तो इस महीने में लोगों की जेब पर काफी ज्यादा बोज पड़ता हैं। त्योहार के मौसम में लोगों के खर्चे बढ़ जाते है। वहीं दूसरी तरफ इस महीने में नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ भी होता है। इस महीने में लोगों की आय बढ़ने के आसार होते है।

अक्टूबर के महीने में लोगों के बैंक-बैलेंस में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ज्योतिष विद्या की बात करे तो इस महीने में पांच राशि के लोगों के ऊपर धन की वर्षा हो सकती है। जबकि एक राशि ऐसी भी है, जिसे आर्थिक रूप से कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि- यह महीना मेष राशि वाले लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। इस महीने में आपको कही से धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों की आय में इस महीने इजाफा हो सकता है। वहीं इस महीने में आपके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।

Read Also : Delhi News: दिल्‍ली में आज भी जारी है बाल विवाह, आंकड़े जान दंग रह जाएंगे आप

सिंह राशि- यह महीना आपके लिए राशि के रूप में अनुकूल रहने वाला है। इस महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होने के आसार है। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में इजाफा हो सकता है। बैंक-बैलेंस  में संतुलन बना रहेगा। सहकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आय बढ़ने के आसार लग रहे है। लेकिन आपको खर्च करते हुए थोड़ा ध्यान देना होगा अन्यथा आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आप धन को संचय करने में असफल रहेंगे। विदेश से जुड़ा कोई व्यवसाय या विदेश से जुड़ी कंपनी में नौकरी करने वालों के लिए लाभ हो सकता है। जो लोग कपड़े, खिलौने, खाने-पीने, मार्केटिंग, मनोरंजन आदि का काम करते है, उन्हें भी लाभ होगा.

धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए संपति में लाभ होने के आसार है। इन लोगों को धन की प्राप्ति होगी।  खुद का व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों  के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। जो लोग जमीन व संपत्ति से जुड़ा काम करते हैं, उन्हें दुगना मुनाफा होने के  आसार है। आपको सावधानि पूर्वक काम करने की जरूरत है। खुद पर ज्यादा आत्मविश्वास कम रखे।

Read Also : New Launching : इस हफ्ते लॉन्च होने जा रहे ये 4 धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फचर्स

कुंभ राशि- अक्टूबर के महीने में आपको धन रूपी मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलने का मौका बन सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबुती मिलेगी। इस महीने में आपके लिए विदेश से धन आ सकता है। परिवार से जमीन व संपत्ति के रूप में लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि वालों के लिए  हो सकती है मुसीबत 

कन्या राशि- इस महीने में कन्या राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। त्योहारों के बीच आपकी जेब पर खर्चो का बोझ पड़ सकता है जिससे आप परेशानी का सामना कर सकते है। आपको इस महीने में गलत फैसले लेने से बचना होगा अन्यथा आपको व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। इस महीने आप आर्थिक जीवन से जुड़ा कोई फैसला लेने से बचना होगा। अगर आपको निर्णय लेना भी हो तो जल्दबाजी ने करे। अगर आप निवेश करने का सोच रहे है तो पहले सही से जांच-परख ले नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजुल के खर्चे से बचे।