Aaj Ka Mousam : आज यहां होगी बारिश, जान लें अपने शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम 

Weather forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में घने कोहरे ने हर किसी के सामने मुसीबत पैदा कर दी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
 

Haryana News Post, (नई दिल्ली) Weather forecast। दक्षिण भारत में हो रही बेमौसम बारिश से हर किसी का जीना हराम हो गया है, जिससे हर किस कोई परेशान है। भयंकर बारिश से सड़कें दरियां और गांव शहर में तब्दील हो चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग फंसे हैं।

पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दिन रात मेहनत कर रही हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में घनी बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे हिमस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं।

हालात इतने बदतर हो गए हैं कि तापमान माइनस में चल रहा है, जिससे कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में घने कोहरे ने हर किसी के सामने मुसीबत पैदा कर दी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां होगी गरज के साथ बारिश

आईएमडी के अनुसार, तेलंगाना में अगले 7 दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में कई स्थानों पर 24 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए गए हैं। 20 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, लक्षद्वीप में मामूली बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इसके साथ ही तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का प्रकोप जारी रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तमाम इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल रही है। अगले कुछ दिन हरियाणा और पंजाब में शीतलहर चलने की उम्मीद जताई गई है।

इसके साथ ही राजस्थान के कई हिस्सों में भी शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली में कल बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के साथ कोहरा छाया रहने की संभावना है।

वीरवार को से शनिवार तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। अधिकतम तापमान 22 -23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। राजधानी दिल्ली में हवाएं काफी ठंडी होने की संभावना है। इसके अलावा तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है।

खरीदना चाहते हैं नई Himalayan 450 जान लें फाइनेंस प्लान की डिटेल्स, EMI भी नहीं अखरेगी