1. Home
  2. Auto

6 करोड़ की उड़ान! इस कंपनी ने टू-व्हीलर बिक्री में रचा इतिहास, हीरो को पीछे छोड़ा

6 करोड़ की उड़ान! इस कंपनी ने टू-व्हीलर बिक्री में रचा इतिहास, हीरो को पीछे छोड़ा
कंपनी ने फरवरी 2024 में साल-दर-साल बिक्री में 86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। फरवरी 2024 में कंपनी की कुल बिक्री में 458,711 यूनिट की खुदरा बिक्री हुई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने घोषणा की है कि उन्होंने भारत में 6 करोड़ घरेलू बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है। कंपनी ने फरवरी 2024 में साल-दर-साल बिक्री में 86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। फरवरी 2024 में कंपनी की कुल बिक्री में 458,711 यूनिट की खुदरा बिक्री हुई।

आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड को 1999 में स्थापित किया गया था। 2001 में मानेसर में इसके पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ने एक्टिवा के लिए उत्पादन शुरू किया, जिसने भारत में होंडा को स्थापित करने में मदद की और अभी भी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।

2002 में होंडा ने भारत से निर्यात शुरू किया, जबकि 2004 में ब्रांड ने यूनिकॉर्न लॉन्च किया, जिसने 150cc सेगमेंट में एंट्री किया।

2024 में हासिल किया 6 करोड़ का आंकड़ा

फिर कंपनी ने शाइन लॉन्च की, जिससे 125cc सेगमेंट में उनकी एंट्री हुई। शाइन 125 भारतीय बाजार में इतना लोकप्रिय है कि ब्रांड ने हाल ही में शाइन 100 लॉन्च करने का फैसला किया। 2012 में ब्रांड ने 1 करोड़ संचयी घरेलू बिक्री हासिल की। 2015 और 2017 में ब्रांड ने क्रमशः 2 करोड़ और 4 करोड़ बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया।

फिर 2021 में उन्होंने भारत में 5 करोड़ घरेलू बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया, जबकि 6 करोड़ का आंकड़ा 2024 में हासिल किया गया था।

बता दें कि कंपनी के वर्तमान में तीन अलग-अलग प्रकार के आउटलेट रेड विंग, बिगविंग और बिगविंग टॉपलाइन हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।