सस्ती कारें भी दे सकती हैं लग्जरी का अनुभव, ये हैं 3 बेहतरीन विकल्प
Petrol cars under 10 lakhs details in hindi : पेट्रोल गाड़ियों का बाजार में अलग ही 'दबदबा' है, ये गाड़ियां सीएनजी के मुकाबले ज्यादा पिकअप और दमदार पावर देती हैं।
बाजार में अलग-अलग कार निर्माता कंपनियां एंट्री लेवल, कॉम्पैक्ट एसयूवी (compact suv) और एसयूवी सेगमेंट (SUV segment) में 10 लाख रुपये से कम एक्स-शोरूम में कई गाड़ियां पेश करती हैं।
इस सेगमेंट की कुछ स्मार्ट कारें हैं हुंडई आई20, टाटा नेक्सन और महिंद्रा बोलेरो नियो (Hyundai i20, Tata Nexon and Mahindra Bolero Neo)। आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Hyundai i20 Car |
Specifications |
Price | Rs. 7,04 ex showroom price |
Engine | 1197 cc |
Safety | 3 Star (Global NCAP) |
Fuel Type | Petrol |
Transmission | Manual & Automatic |
Seating Capacity | 5 Seater |
Hyundai i20 में एडवांस सेफ्टी फीचर्स
यह कार 7.04 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसका टॉप मॉडल 14.05 लाख रुपये ऑनरोड (Hyundai i20 features) आता है। इस दमदार कार में सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है।
दुर्घटना का खतरा होने पर यह सिस्टम ड्राइवर को अलर्ट जारी करता है। इस स्टाइलिश कार (stylish car) में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक को बढ़ाते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। आपको बता दें कि मैनुअल ट्रांसमिशन की तुलना में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लंबे रूट पर कम थकान पैदा करता है।
Hyundai i20 में मिलते हैं ये तगड़े फीचर्स
हाई स्पीड के लिए कार में 118 bhp की हाई पावर मिलती है।
इसमें ब्लाइंड स्पॉट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस आते हैं।
कार में 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर दिया गया है।
कार में रिवाइज्ड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स
Tata Nexon में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार का बेस मॉडल 7,99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी अपनी इस धाकड़ कार में 1497 cc का पावरफुल इंजन (Tata Nexon engine) मिलता है।
हाई पिकअप के लिए इस कार में 120hp की पावर और 170Nm का पीक टॉर्क निकलती है। इसमें 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। कार में 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
Tata Nexon |
Car Specifications |
|
Price | Rs. 9.63 Lakh onwards |
|
Mileage | 17.01 to 24.08 kmpl |
|
Engine | 1199 cc & 1497 cc |
|
Safety | 5 Star (Global NCAP) |
|
Fuel Type | Petrol, Diesel & CNG |
|
Transmission | Manual & Automatic |
|
Seating Capacity | 5 Seater |
Tata Nexon के स्मार्ट फीचर्स
कार में 11 वरिएंट और इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है।
इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है।
वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और एलईडी हेडलैंप
इसमें छह एयरबैग और रियर में एलईडी लाइट बार आता है।
Mahindra bolero neo में 140 km/h की टॉप स्पीड
कार का बेस मॉडल 9.94 लाख रुपये एक्स शोरूम और और टॉप मॉडल 15.04 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है। कार में ऑटो एसी और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
इस बिग साइज कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। यह 7 Seater Suv कार है, जिसमें 140 km/h की टॉप स्पीड आसानी से निकलती है।
कार में 1493cc का डीजल इंजन है, जिसमें 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन आते हैं।
Mahindra Bolero Neo Car |
Specifications |
Price | Rs. 12.09 Lakh onwards |
Engine | 1493 cc |
Safety | 1 Star (Global NCAP) |
Fuel Type | Diesel |
Transmission | Manual |
Seating Capacity | 7 Seater |
Mahindra bolero neo में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी
कार में 17 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।
कार में बड़ी हेडलाइट और हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
महिंद्रा अपनी इस कार में अलॉय व्हील और छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन
कार में 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है, जिससे इसे खराब रास्तों पर चलाने में आसानी होती है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।