1. Home
  2. Auto

2 लाख का आंकड़ा पार! Mahindra XUV700 बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

2 लाख का आंकड़ा पार! Mahindra XUV700 बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
महिंद्रा XUV700 कंपनी की फीचर लोडेड प्रीमियम कार है। जब इस कार को लॉन्च किया गया था, तो कंपनी ने कार के साथ कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर पेश किए थे।

Mahindra XUV700 : महिंद्रा XUV700 सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है। अब महिंद्रा ने इस एसयूवी को दो नए कलर वेरिएंट दिए हैं। यह कार डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना कलर में बाजार में आई है।

कंपनी ने हाल ही में दो लाख यूनिट्स का उत्पादन कर एक नया मुकाम हासिल किया है। इस सफलता के जश्न में कंपनी ने इस कार के दो नए कलर वेरिएंट बाजार में उतारे हैं।

लोगों को महिंद्रा XUV700 काफी पसंद आई

महिंद्रा XUV700 कंपनी की फीचर लोडेड प्रीमियम कार है। जब इस कार को लॉन्च किया गया था, तो कंपनी ने कार के साथ कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर पेश किए थे।

मिड-रेंज एसयूवी सेगमेंट में एलेक्सा बिल्ट इन, लेवल 2 ADAS, दो 10.23-इंच HD टचस्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) समेत कई खास फीचर सबसे पहले महिंद्रा XUV700 में देखने को मिले थे।

नए वेरिएंट के फीच

महिंद्रा XUV700 के फीचर की लिस्ट में कई और एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इस कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले का फीचर है।

साथ ही साउंड स्टेजिंग के साथ 6 स्पीकर दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट स्क्रीन में एंड्रेनोएक्स सिस्टम है। इस महिंद्रा एसयूवी में एलईडी डीआरएल और फुल साइज व्हील कवर भी लगाए गए हैं।

पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन और कीमत

महिंद्रा XUV700 दो इंजन ऑप्शन में आती है – 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर mStallion डीजल। यह 197bhp और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, डीजल इंजन 182 bhp और 450 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन ऑप्शन सिक्स-स्पीड मैनुअल या सिक्स-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाते हैं। वहीं, टॉप-स्पेक डीजल वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है।

महिंद्रा XUV700 को सात वेरिएंट में पेश करती है – MX, AX3, AX5, AX5 Select, AX7, AX7 Luxury और AX7 Luxury Blaze Edition। XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।