1. Home
  2. Auto

ग्राहकों ने ठुकराई ये सेडान, लॉन्च के बाद से केवल 15 यूनिट बिकीं!

ग्राहकों ने ठुकराई ये सेडान, लॉन्च के बाद से केवल 15 यूनिट बिकीं!
आपको बता दें कि सुपर्ब मॉडल की डिमांड कम होने के कारण कंपनी ने पिछले दिनों इसको बंद कर दिया था। वहीं, हाल ही में इस सेडान कार को अपडेट कर कंपनी ने फिर से पेश किया है। 

कार निर्माता कंपनी स्कोडा और फॉक्सवैगन ने मार्च 2024 में भारतीय बाजार में 24.02% की सालाना गिरावट और 20.6% MoM वृद्धि के साथ 6,331 यूनिट की बिक्री हासिल की।

फॉक्सवैगन ब्रांड ने 3,529 यूनिट्स का योगदान दिया और स्कोडा की 2,802 यूनिट सेल हुई। चार्ट में स्कोडा की सुपर्ब सबसे फ्लॉप नजर आई, जिसकी बिक्री मार्च 2024 में सिर्फ 15 यूनिट पर ही अटक गई।

ये कार पहले भी भारत में बिक्री पर उपलब्ध थी। कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने हाल ही में सुपर्ब सेडान को अपडेट कर इसे दोबारा पेश किया था। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मॉडल Oct 2023 Nov 2023 Dec 2023 Jan 2024 Feb 2024 Mar 2024
कोडिएक 176 126 225 53 89 136
कुशाक 2447 1908 2485 1082 1137 1293
स्लाविया 1943 1749 1960 1242 1028 1358
सुपर्ब - - - - - 15
स्कोडा मासिक बिक्री 4566 3783 4670 2377 2254

2802

ऊपर बिक्री चार्ट में देखा जा सकता है कि स्कोडा के सभी मॉडलों की बिक्री सुपर्ब मॉडल से काफी ज्यादा है। स्कोडा ने पिछले महीने मार्च 2024 में कुल 2802 यूनिट की बिक्री हासिल की है, जिसमें सुपर्ब की सिर्फ 15 यूनिट सेल हुई हैं।

इसके बाद कोडिएक की 136 यूनिट सेल हुई हैं। अन्य दो मॉडलों की बिक्री (कुशाक और स्लाविया) 1000 यूनिट्स के पार है, जो मार्केट की डिमांड को दर्शाता है। 

आपको बता दें कि सुपर्ब मॉडल की डिमांड कम होने के कारण कंपनी ने पिछले दिनों इसको बंद कर दिया था। वहीं, हाल ही में इस सेडान कार को अपडेट कर कंपनी ने फिर से पेश किया है।

आने वाले महीनों में ये कार स्कोडा की बिक्री में इजाफा करेगी।  


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।