Diwali Car Offers discounts Maruti Suzuki: नई दिल्ली | दिवाली 2025 का मौका है, तो कार खरीदने का शानदार समय भी! भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी सारी पैसेंजर कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की है।
Arena और Nexa डीलरशिप पर जाकर ग्राहक 1.8 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। ये ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और ग्रामीण व संस्थागत ग्राहकों के लिए स्पेशल लाभ के साथ आ रहे हैं। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो ये ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं मॉडल-वाइज पूरी डिटेल।
Arena मॉडल्स पर धमाकेदार ऑफर
Maruti Suzuki की Arena रेंज पर भी दिवाली स्पेशल छूट मिल रही है। एंट्री लेवल हैचबैक Alto K10 और S-Presso पर कुल ₹55,500 तक का डिस्काउंट है।
WagonR और Celerio के पेट्रोल व CNG वेरिएंट्स पर भी यही लाभ उपलब्ध है। Swift के सभी वेरिएंट्स (मैनुअल, AMT और CNG) पर ₹43,750 तक की छूट दी जा रही है। Dzire पर आकर्षक एक्सचेंज ऑफर हैं, जबकि Brezza SUV पर ₹35,000 तक का डिस्काउंट मिलेगा। Ertiga MPV के पेट्रोल और CNG मॉडल्स पर कंपनी ₹25,000 तक की बचत का मौका दे रही है।
Eeco और Tour सीरीज पर भी शानदार बचत
Eeco वैन के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर ₹30,500 तक का फायदा है। Eeco Cargo पर तो ₹40,500 तक की छूट मिल रही है। Tour सीरीज पर भी दिवाली स्पेशल ऑफर हैं:
Tour S (Petrol): ₹15,000 एक्सचेंज बोनस
Tour H1 (Petrol/CNG): ₹65,500 तक
Tour H3 (CNG): ₹50,000 तक
Tour V और M: ₹35,000 तक
कुछ Tour M वेरिएंट्स पर अतिरिक्त ₹25,000 का स्क्रैपेज बोनस भी जोड़ा जा रहा है।
Nexa मॉडल्स पर सबसे बड़ा धमाका
Nexa डीलरशिप पर तो दिवाली का असली जलझंगा है! Grand Vitara Hybrid वेरिएंट पर सबसे ज्यादा ₹1.80 लाख तक की बचत का मौका है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर ₹1.50 लाख और CNG मॉडल पर ₹40,000 तक का डिस्काउंट है।
Baleno Delta AMT पर ₹1.05 लाख, जबकि अन्य ट्रिम्स पर ₹1 लाख से ₹1.02 लाख तक के ऑफर हैं। Fronx Turbo-Petrol पर ₹88,000, 1.2-लीटर पेट्रोल पर ₹39,000 और CNG वर्जन पर ₹30,000 तक की छूट मिल रही है।
Ignis पर AMT मॉडल के लिए ₹75,000 और मैनुअल के लिए ₹70,000 का डिस्काउंट है। Jimny Alpha ट्रिम पर ₹70,000 फ्लैट छूट, Ciaz Sedan (जो अब बंद हो चुकी है) पर ₹45,000, XL6 पर पेट्रोल वेरिएंट में ₹25,000 और CNG में ₹35,000 तक का लाभ उपलब्ध है।












