1. Home
  2. Auto

कमाल के फीचर्स से लैस, 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक: अब सिर्फ़ ₹2.99 लाख में!

कमाल के फीचर्स से लैस, 323 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक: अब सिर्फ़ ₹2.99 लाख में!
F77 मैक 2 को पावर देने के लिए 27kW की मोटर का उपयोग किया जाता है, जबकि Recon में 30kW की मोटर का यूज किया जाता है।

बेंगलुरु स्थित ईवी निर्माता अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 को अपडेट कर दिया है। इसे अब F77 मैक 2 कहा जाता है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट स्टैंडर्ड और रिकॉन में पेश किया है।

इस बाइक को प्रदर्शन, फीचर्स और फ्रंट हार्डवेयर में अपडेट प्राप्त हुए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) ने F77 मैक 2 के लिए वही डिजाइन अपनाई है। लेकिन, बाइक को अब कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

इसमें ब्लू, एस्टेरॉयड ग्रे, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज़्मा रेड, सुपरसोनिक सिल्वर एंड स्टेलर व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

हालांकि, इसमें अन्य कई बदलाव भी किए गए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें चार्जिंग पोर्ट का कैप अब एल्यूमीनियम का बना है। फिर फ्रंट फोर्क्स पर F77 ग्राफिक्स को भी नए कलर के साथ जोड़ा गया है।

323 किमी. है इसकी रेंज

F77 मैक 2 को पावर देने के लिए 27kW की मोटर का उपयोग किया जाता है, जबकि Recon में 30kW की मोटर का यूज किया जाता है। मानक बाइक में 7.1kWh की बैटरी है और रिकॉन ट्रिम में 10.3kWh यूनिट है, जो क्रमशः 211 किमी. और 323 किमी. की रेंज प्रदान करती है।

बाइक रिकॉन मॉडल के लिए 10 लेवल के स्विचेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग लेवल के साथ आती है। बेस ट्रिम में केवल तीन मिलते हैं।

फीचर्स क्या हैं?

फीचर के मोर्चे पर F77 मच 2 में दोनों वैरिएंट के लिए तीन राइड मोड, 5 इंच की TFT, ऑटो-डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड, ABS और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं।

लेकिन, रिकॉन वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल के भी चार स्तर मिलते हैं।

अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 (Ultraviolette F77 Mach 2) 41mm USD फ्रंट फोर्क्स और एक प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक पर चलता है। ब्रेकिंग हार्डवेयर में 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायर में लिपटे 17 इंच के व्हील्स पर एक 320mm फ्रंट और 230mm रियर डिस्क शामिल है।

कीमत क्या है?

अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 की कीमत पहले 1,000 ग्राहकों के लिए 2,99,000 रुपये है। वहीं, F77 मैक 2 रिकॉन के लिए इसकी कीमत 3,99,000 (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।