1. Home
  2. Auto

पुरानी स्विफ्ट से नई स्विफ्ट में कितना बदलाव? जानिये माइलेज और वजन में तुलना

पुरानी स्विफ्ट से नई स्विफ्ट में कितना बदलाव? जानिये माइलेज और वजन में तुलना
मारुति सुजुकी ने 1st Gen स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था। तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 3.87 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 4.85 लाख रुपए थी। 

मारुति सुजुकी की 4th जेन स्विफ्ट भारतीय बाजार में आ चुकी है। ग्राहकों की तरफ से इसे कितनी प्यार मिल रहा है, इसके आंकड़े भी 8 से 10 दिन में सामने आ जाएंगे।

वैसे, स्विफ्ट देश की पॉपुलर हैचबैक में से एक है। ये देश की ऐसी कार भी है जो कई महीनों तक नंबर-1 पोजीशन पर भी रही है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि न्यू जेन स्विफ्ट एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच सकती है। वैसे, कंपनी ने न्यू स्विफ्ट को प्रीमियम बनाने के साथ सेफ भी बना दिया है।

इसके बेस मॉडल में भी 6 एयरबैग मिलते हैं। भारतीय बाजार में स्विफ्ट का सफर 2005 में शुरू हुआ था। तब से अब तक इसकी कीमत, वजन, माइलेज में कितना अंतर आया है, आपको बताते हैं।

मारुति स्विफ्ट जनरेशन की कीमतें

नं मारुति स्विफ्ट साल बेस वैरिएंट टॉप वैरिएंट

अंतर

1 1st Gen 2005 3.87 4.85 0.98
2 2nd Gen 2011 4.22 6.38 2.16
3 2nd Gen FL 2014 4.42 6.95 2.53
4 3rd Gen 2018 4.99 8.29 3.3
5 3rd Gen FL 2021 5.73 8.41 2.68
6 4th Gen 2024 6.49 9.64 3.15
(बेस और टॉप वैरिएंट की कीमतें लाख रुपए में हैं)

मारुति सुजुकी ने 1st Gen स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था। तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 3.87 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 4.85 लाख रुपए थी। यानी दोनों के बीच 98 हजार रुपए का अंतर था। 2nd Gen स्विफ्ट को 2011 में लॉन्च किया था।

तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 4.22 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 6.38 लाख रुपए थी। यानी दोनों के बीच 2.16 लाख हजार रुपए का अंतर था। 2nd Gen FL स्विफ्ट को 2014 में लॉन्च किया था। तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 4.42 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 6.95 लाख रुपए थी। यानी दोनों के बीच 2.53 लाख हजार रुपए का अंतर था।

3rd Gen स्विफ्ट को 2018 में लॉन्च किया था। तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 4.99 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 8.29 लाख रुपए थी। यानी दोनों के बीच 3.30 लाख हजार रुपए का अंतर था। 3rd Gen FL स्विफ्ट को 2021 में लॉन्च किया था।

तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 5.73 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 8.41 लाख रुपए थी। यानी दोनों के बीच 2.68 लाख हजार रुपए का अंतर था। 4th Gen स्विफ्ट को 2024 में लॉन्च किया था। तब इसके बेस वैरिएंट की कीमत 6.49 लाख और टॉप वैरिएंट की कीमत 9.64 लाख रुपए थी। यानी दोनों के बीच 3.15 लाख हजार रुपए का अंतर था।

मारुति स्विफ्ट जनरेशन का कर्व वेट

स्विफ्ट जेन कर्व वेट (KG)

पुराने जेन से अंतर

1st Gen (2005-10) 1,010 -
2nd Gen (2010-18) 965 -45
3rd Gen (2018-24) 905 -60
4th Gen (2024-) 925 20

अब बात करें मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कर्व वेट की तो 1st Gen जिसे 2005 में लॉन्च किया गया था और ये 2010 तक रही। इसका वजन 1,010Kg था। स्विफ्ट 2nd Gen को 2010 में लॉन्च किया था, जो 2018 तक रही। इसका कर्व वेट 965Kg थी।

यानी 1st Gen की तुलना में इसका वजन 45Kg कम हो गया। 3rd Gen स्विफ्ट को 2018 में लॉन्च किया था, जो 2024 तक रही। इसका कर्व वेट 905Kg था। 2nd Gen की तुलना में इसका वजन 60Kg कम हो गया। वहीं, 4th Gen स्विफ्ट को कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया है। इसकी कर्व वेट 925Kg है। 3rd Gen की तुलनाी में इसका वजन 20Kg बढ़ गया।

मारुति स्विफ्ट जनरेशन का माइलेज

स्विफ्ट जेन माइलेज पेट्रोल (Kmpl)

पुराने जेन से अंतर

1st Gen (2005-10) 12.36 -
2nd Gen (2010-18) 20.4 8.04
3rd Gen (2018-24) 22.56 2.16
4th Gen (2024-) 25.75 3.19

अब बात करें मारुति स्विफ्ट के जेनरेशन के हिसाब से माइलेज की तो 1st Gen (2005-10) का माइलेज 12.36Kmpl था। वहीं, 2nd Gen (2010-18) का माइलेज 20.4Kmpl हो गया। यानी 1st Gen की तुलना में इसका माइलेज 8.04Kmpl बढ़ गया।

3rd Gen (2018-24) का माइलेज बढ़कर 22.56 हो गया। यानी 2nd Gen की तुलना में इसका माइलेज 2.16Kmpl बढ़ गया। 4th Gen (2024) का माइलेज बढ़कर 25.75Kmpl हो गया है। यानी 3rd Gen की तुलना में इसका माइलेज 3.19Kmpl बढ़ गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।