1. Home
  2. Auto

भारत की शान: 2.5 लाख कारों का निर्यात, विदेशी बाजारों में भारतीय कारों का दबदबा

भारत की शान: 2.5 लाख कारों का निर्यात, विदेशी बाजारों में भारतीय कारों का दबदबा
किआ इंडिया, किआ कॉरपोरेशन के लिए प्रमुख निर्यात केंद्रों में से एक है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में कंपनी ने घरेलू बाजारों में अपने कारों की बिक्री पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। 

कंपनी के मुताबिक किआ मोटर्स ने 13 जून 2024 को 250,000 वाहनों के निर्यात को पार कर लिया है। किआ ने कहा कि यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

2019 से कंपनी ने अपने अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से 100 से ज्यादा बाजारों में 255,133 यूनिट्स का निर्यात किया है। इसमें सेल्टोस का सबसे ज्यादा योगदान रहा है, जो कंपनी के कुल विदेशी डिस्पैच का 59 फीसद है।

किआ के अन्य इनोवेशन सोनेट और कैरेंस क्रमशः 34% और 7% योगदान देते हुए दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। किआ इंडिया, किआ कॉरपोरेशन के लिए प्रमुख निर्यात केंद्रों में से एक है।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में कंपनी ने घरेलू बाजारों में अपने कारों की बिक्री पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। अब इस साल से 90% उत्पाद भारत के लिए बनाए जा रहे हैं।

100 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात

वर्तमान में किआ इंडिया अपने अनंतपुर प्लांट से 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करती है। किआ इंडिया के निर्यात के कुछ प्रमुख बाजारों में दक्षिण अफ्रीका, चिली, पैराग्वे और लैटिन अमेरिका शामिल हैं।

किआ ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में भारत और ग्लोबल लेबल पर ग्लोबल लीडर के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। किआ इंडिया के मुख्य बिक्री अधिकारी म्युंग-सिक सोहन ने कहा कि क्वॉलिटी और इनोवेशन के प्रति हमारे समर्पण ने हमें इस माइलस्टोन तक पहुंचाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे मेड इन इंडिया वाहनों की सफलता गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम जल्द ही किआ कॉर्पोरेशन के लिए एक प्रमुख बाजार बन गए हैं।

हम इस गति को बनाए रखने का लक्ष्य रखते हैं। हमारा ध्यान घरेलू बाजार पर है, हम इस साल अपने निर्यात को स्थिर रखने की योजना बना रहे हैं।

किआ का अनंतपुर प्लांट ने लगभग 5 साल पहले उत्पादन शुरू किया था। जल्दी ही कंपनी के ग्लोबल नेटवर्क के अंदर एक महत्वपूर्ण निर्यात केंद्र बन गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।