1. Home
  2. Auto

थार से टक्कर लेने वाली 'जिमनी' अब इटली पुलिस में शामिल, जानिए क्या है खास!

थार से टक्कर लेने वाली 'जिमनी' अब इटली पुलिस में शामिल, जानिए क्या है खास!
सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny)इटली वन सैन्य पुलिस वाहन में शामिल हुई है। इटली सरकार के अधिकारियों के बीच जिम्नी का अलग ही क्रेज है। 

सुजुकी (भारत में मारुति सुजुकी) की 4th जेनरेशन ऑफ-रोडर जिम्नी की दुनिया भर में डिमांड है। लेकिन, भारत में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जिम्नी (Jimny) की बिक्री काफी ज्यादा घट रही है।

प्रति माह 400 यूनिट से कम बिक्री के साथ यह कंपनी का सबसे कम बिकने वाला मॉडल है। लेकिन, इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। जी हां, क्योंकि हाल ही में जिम्नी को इटली की सैन्य पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल किया है।

'जिमनी' अब इटली पुलिस में शामिल

हाल ही में इटली के फॉरेस्ट मिलिट्री ने मारुति सुजुकी की जिम्नी को अपनाया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) इटली वन सैन्य पुलिस वाहन में शामिल हुई है।

इटली सरकार के अधिकारियों के बीच जिम्नी का अलग ही क्रेज है। 2019 में सुजुकी जिम्नी की 10 यूनिट्स को इतालवी सैन्य पुलिस, काराबेनियरी में शामिल किया गया था।

ये सभी टॉप-स्पेक वैरिएंट थे और इनमें कस्टम आर्मा ब्लू और व्हाइट डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ-साथ फोकैसिया ग्रुप की कस्टम लाइट्स और अन्य कस्टम इक्विपमेंट्स शामिल थे।

काराबेनियरी द्वारा जिम्नी को संकरी सड़कों और चढ़ाई वाले रास्तों के लिए एक आदर्श विकल्प माना गया था। अब तक कम से कम 100 सुजुकी जिम्नी इतालवी सेना, पुलिस बलों और विभिन्न स्थानीय निगमों के बीच इतालवी सरकार की सेवा कर रही हैं।

हाल ही में इटली के अब्रुजो क्षेत्र में 4 सुजुकी जिम्नी व्हीकल को वन गश्त सर्विस में शामिल किया गया है। 2019 में शामिल किए गए सैन्य पुलिस वाहनों की तुलना में नए वन गश्ती वाहन स्टील व्हील्स के साथ बेस वैरिएंट लगते हैं।

इनमें व्हाइट कॉन्ट्रास्टिंग रूफ के साथ ब्लैक शेड मिलता है। हम काराबिनिएरी स्टिकर और कमांडो यूनिटा फॉरेस्टाली एम्बिएंटली ई एग्रोएलिमेंटरी काराबिनिएरी लोगो देख सकते हैं।

इसमें खास लाइटिंग सिस्टम और अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। वहीं, इसमें मिलने वाला K15B 1.5L NA पेट्रोल इंजन 102bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।