1. Home
  2. Auto

Kawasaki Ninja ZX 6R: धमाकेदार एंट्री, दमदार प्रदर्शन, और आकर्षक कीमत

Kawasaki Ninja ZX 6R: धमाकेदार एंट्री, दमदार प्रदर्शन, और आकर्षक कीमत
कंपनी ने Kawasaki Ninja ZX-6R स्टैण्डर्ड बाइक में दो नए कलर विकल्प दिए हैं। जिसमें पहला पर्ल रोबोटिक व्हाइट/मैटैलिक ग्रेफाइट ग्रे कलर है और दूसरा मैटेलिक मैटे डार्क ग्रे/इबोनी कलर है।

Kawasaki Ninja ZX 6R : ग्लोबल मार्केट में कावासाकी (Kawasaki) की एक और बाइक ने दस्तक दे दिया है। कंपनी ने 2025 Kawasaki Ninja ZX-6R KRT एडिशन को पेश किया है। इस बाइक में कंपनी ने दो नए कलर वेरिएंट भी दिए हैं।

आपको बता दें कि पहले से यह बाइक ग्रीन/पर्ल/इबोनी ब्लिजार्ड व्हाइट कलर में आती है। Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक के ये दोनों ही नए कलर देखने मे काफी आकर्षक लगते हैं।

दो नए कलर के साथ Kawasaki Ninja ZX-6R

कंपनी ने Kawasaki Ninja ZX-6R स्टैण्डर्ड बाइक में दो नए कलर विकल्प दिए हैं। जिसमें पहला पर्ल रोबोटिक व्हाइट/मैटैलिक ग्रेफाइट ग्रे कलर है और दूसरा मैटेलिक मैटे डार्क ग्रे/इबोनी कलर है।

इस बाइक में सिर्फ दो नए कलर को ही कंपनी ने जोरा है। बाकी इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। अपनी आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कंपनी की इस बाइक के बारे में डिटेल से बताएंगे।

Kawasaki Ninja ZX-6R इंजन डिटेल्स

Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक में 636 cc का इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 13,000 rpm पर 129 hp का पावर और 11,000 rpm पर 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है।

इस मिडिल-वेट स्पोर्ट्स बाइक को एल्युमीनियन पेरीमीटर फ्रेम पर बनाया गया है। कंपनी ने इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए हैं।

भारत में Kawasaki Ninja ZX-6R

भारतीय टू व्हीलर मार्केट में Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक दो कलर वेरिएंट में आती है। जिसमें पहला ग्रे/ब्लैक और दूसरा लाइम ग्रीन/ब्लैक कलर शामिल है। अभी फिलहाल इसके KRT एडिशन के भारतीय बाजार में आने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं इन दोनों नए कलर वेरिएंट के भी देश के बाजार में आने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अगर बात Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक के कीमत की करें तो बाजार में यह बाइक 11.20 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।