1. Home
  2. Auto

450 किलोमीटर की रेंज वाली Kia EV डेजी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नया आयाम

450 किलोमीटर की रेंज वाली Kia EV डेजी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नया आयाम
Kia EV3 को इसी साल के अंत तक लाया जा सकता है। 23 मई को होने वाले कार्यक्रम में इस कार के बारे में काफी जानकारियां दी जा सकती हैं। 

Kia EV3 : साउथ कोरिया का निर्माता कंपनी किआ वैश्विक बाजार में बहुत ही जल्द अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। किआ ने इलेक्ट्रिक कारों पर काफी ज्यादा फोकस किया है। कंपनी ने कई कॉन्सेप्ट मॉडल लॉन्च किए हैं जिसे 2030 तक लाया जा सकता है।

इसी बीच एक नई कॉन्पैक्ट एसयूवी EV3 को भी पेश किया गया है जिसे बहुत ही जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कर का टीजर भी जारी किया है जिसमें इसके डिजाइन को देखा जा सकता है।

यह दिखने में किआ सेल्टोस जैसी लगती है। लेकिन इसमें कई फ्यूचर एलिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Kia करेगी Tata का नुकसान

Kia EV3 को इसी साल के अंत तक लाया जा सकता है। 23 मई को होने वाले कार्यक्रम में इस कार के बारे में काफी जानकारियां दी जा सकती हैं।

भारत में भी Kia EV3 को लाया जा रहा है। इसके आने से Tata Nexon EV और Mahindra XUV 400 को नुकसान हो सकता है क्योंकि इसके फीचर्स और डिजाइन दोनों ही आधुनिक होने वाले है।

Kia EV3 कीमत और रेंज भी अच्छी

किआ EV3 की कीमत 35000 से लेकर 50000 डॉलर तक हो सकती है। यानी कि भारत में यह कार 30 लाख की कीमत पर बिकेगी। हालांकि अगर इसके फीचर्स को कम किया गया तो इसकी कीमत कम हो सकती है।

कंपनी भारत के बाजार में इसे किफायती बनाने के लिए इसमें काफी कुछ नया दे सकती है। एसयूवी मार्केट में इलेक्ट्रिक कार की काफी ज्यादा मांग है। अगर अभी इसे लॉन्च किया गया तो भारत में यह काफी ज्यादा बिकेगी।

इसमें 40 से 45 किलोवाट आवर का लिथियम आयन बैट्री पैक दिया जाएगा। इस बैट्री पैक के जरिए यह 400 से सारे 450 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है। देखा जाए तो यह काफी किफायती कर है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।