धमाका! SUV पर ₹1.50 लाख का डिस्काउंट, लेकिन बुकिंग में देरी!

महिंद्रा की फ्लैगशिप मॉडल में XUV700 सबसे ऊपर है। इस SUV की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसका वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंच चुका है।
हालांकि, कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बढ़ाकर इसका वेटिंग पीरियड वैरिएंट वाइज 2 से 6 महीने पर ला दिया है। ऐसे में आप भी अप्रैल में इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 1.50 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
कंपनी इसके मॉडल ईयर 2023 पर ही ये डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट फायदा मिलेगा। चलिए इस पर मिलने वाले डिस्काउंट की पूरी लिस्ट देखते हैं।
महिंद्रा XUV700 पर डिस्काउंट अप्रैल 2024 | ||
मॉडल ईयर 2023 (डीजल ) | ||
वैरिएंट | टाइप | डिस्काउंट |
AX7 AWD 7 STR AT | कैश | 1,50,000 |
AX7L AWD 7 STR AT | कैश | 1,50,000 |
AX3 5 STR | कैश | 1,50,000 |
AX5 5 STR | कैश | 1,50,000 |
AX5 7 STR | कैश | 1,50,000 |
AX7 7 STR | कैश | 1,50,000 |
AX7L 7 STR | कैश | 1,50,000 |
MX 5 STR | कैश | 1,50,000 |
कंपनी XUV700 के डीजल ट्रिम AX7 AWD 7 STR AT, AX7L AWD 7 STR AT, AX3 5 STR, AX5 5 STR, AX5 7 STR, AX7 7 STR, AX7L 7 STR और MX 5 STR पर 1.50 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।
महिंद्रा XUV700 पर डिस्काउंट अप्रैल 2024 | ||
मॉडल ईयर 2023 (पेट्रोल) | ||
वैरिएंट | टाइप | डिस्काउंट |
AX3 5 STR | कैश | 1,50,000 |
AX5 5 STR | कैश | 1,50,000 |
AX7 7 STR | कैश | 1,50,000 |
MX 5 STR | कैश | 1,50,000 |
कंपनी XUV700 के पेट्रोल ट्रिम के AX3 5 STR, AX5 5 STR, AX7 7 STR और MX 5 STR पर भी 1.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है।
महिंद्रा XUV700 पर डिस्काउंट अप्रैल 2024 | ||
मॉडल ईयर 2023 | ||
वैरिएंट | टाइप | डिस्काउंट |
AX7L 7 STR पेट्रोल AT | कैश | 1,50,000 |
AX3 5 STR डीजल MT | कैश | 1,50,000 |
AX5 7 STR डीजल | कैश | 1,30,000 |
AX5 7 STR पेट्रोल MT | कैश | 1,30,000 |
AX3 7 STR डीजल MT | कैश | 1,10,000 |
कंपनी AX7L 7 STR पेट्रोल AT और AX3 5 STR डीजल MT पर 1.50 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं, AX5 7 STR डीजल और AX5 7 STR पेट्रोल MT पर 1.30 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और AX3 7 STR डीजल MT पर 1.10 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।
महिंद्रा XUV700 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV700 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।XUV700 में के फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर स्पॉयलर और फॉलो मी होम हेडलाइट्स मिलते हैं।
इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर और डोर और बूट-लिड सुविधाओं के लिए अनलॉक दिया है। कार में LED टर्न इंडिकेटर दिए हैं। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है।
टॉप स्पेक में स्टार्ट स्टॉप फंक्शन भी मिलता है।अब बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग भी मिलती है।
इसमें क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट पायलट असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन आदि फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कुल 7 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री भी है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।