1. Home
  2. Auto

महिंद्रा ने बंद की अपनी 7-सीटर MPV Marazzo, जानिए क्या है वजह?

 महिंद्रा ने बंद की अपनी 7-सीटर MPV Marazzo, जानिए क्या है वजह?
महिंद्रा ने MPV सेगमेंट में पेश की गई Marazzo को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी इस MPV को सात सीटों वाले ऑप्शन के साथ पेश करती थी।

Mahindra : महिंद्रा ने भारतीय बाजार से एक गाड़ी हटा दी है। कंपनी ने किस गाड़ी को अपनी वेबसाइट से हटाया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

किस गाड़ी को वेबसाइट से हटाया गया

महिंद्रा ने MPV सेगमेंट में पेश की गई Marazzo को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी इस MPV को सात सीटों वाले ऑप्शन के साथ पेश करती थी। वेबसाइट से हटाए जाने के बाद माना जा रहा है कि इसे बंद कर दिया गया है।

गाड़ी को क्यों हटाया गया

करीब एक साल से इस गाड़ी की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही थी। मई 2024 में भी इसकी सिर्फ 16 यूनिट बिकी थी। उससे पहले अप्रैल 2024 में 20 यूनिट, मार्च और फरवरी में 51-51 और जनवरी 2024 में सिर्फ 32 यूनिट बिकी थी।

कितना पावरफुल था इंजन?

महिंद्रा Marazzo MPV में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन देती थी। इससे गाड़ी को 121 BHP और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता था। कंपनी इसमें छह स्पीड गियरबॉक्स देती थी।

क्या थी खासियत?

महिंद्रा मराजो में कंपनी रियर एसी वेंट, दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स, वन टच टंबल, रियर सन ब्लाइंड, स्टीयरिंग कंट्रोल, डुअल टोन इंटीरियर, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, कीलेस एंट्री, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो जैसे कुछ फीचर देती थी। इस गाड़ी को लैडर फ्रेम चेसिस पर बनाया गया था।

किससे थी चुनौती?

महिंद्रा की मराजो को सात सीटों के विकल्प के साथ लाया गया था। ऐसे में यह गाड़ी सीधे मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस को टक्कर देती थी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।