1. Home
  2. Auto

Mahindra XUV 3XO: शानदार SUV, लेकिन इन 3 फीचर्स के बिना रहना होगा समझौता!

Mahindra XUV 3XO: शानदार SUV, लेकिन इन 3 फीचर्स के बिना रहना होगा समझौता!
भारत के लगभग सभी राज्यों में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे में गाड़ी में वेंटिलेटेड सीट मिलना काफी फायदेमंद रहता है। 

Mahindra XUV 3XO : महिंद्रा (Mahindra) ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी नई एसयूवी XUV 3XO को बाजार में उतारा है। लॉन्च होने के बाद से ही इसे ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन बाजार में इसे टक्कर देने के लिए कई एसयूवी मौजूद हैं।

अगर Mahindra XUV 3XO के फीचर्स पर नजर डाले, तो इसमें ऐसे कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं। जो इस सेगमेंट में आने वाली अन्य एसयूवी में आपको मिल जाते है।

आज हम ऐसे तीन फ़ीचर्स के बारे में इस रिपोर्ट में बात करेंगे। जो XUV 3XO में नहीं आते हैं।

वेंटिलेटेड सीट की सुविधा

भारत के लगभग सभी राज्यों में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे में गाड़ी में वेंटिलेटेड सीट मिलना काफी फायदेमंद रहता है। यह फीचर आजकल लगभग सभी कारों में आने लगा है।

जहाँ सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली किआ सोनेट (Kia Sonet) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) के टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। वहीं यह फीचर आपको Mahindra XUV 3XO में नहीं मिलता है।

पैडल शिफ्टर्स फीचर

आजकल ऑटोमैटिक ट्रांस्मिशन वाली कारों में आपको पैडल शिफ्टर्स मिल जाते हैं। जो कम्फ़र्टेबल ड्राइविंग अनुभव करवाने में काफी मदद करते हैं।

अगर Mahindra XUV 3XO की बात करें तो इसमें टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स देने के बावजूद भी कंपनी ने पैडल शिफ्टर्स नहीं दिए हैं।

हालांकि इसके कॉम्पिटिटर हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), किआ सोनेट (Kia Sonet) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) के ऑटोमेटिक वेरिएंट में आपको यह फ़ीचर मिल जाता है।

हेड-अप डिस्प्ले फीचर

हेड-अप डिस्प्ले एक ऐसी सुविधा है। जिसके तहत ड्राइव को अपने सामने सभी जरूरी जानकारी देखने को मिल जाती है। इससे ड्राइविंग के दौरान ध्यान नहीं भटकता है।

यह सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण फीचर है। लेकिन यह आपको Mahindra XUV 3XO में नही मिलता है।

वैसे इस सेगमेंट में आने वाली मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) में कंपनी ये फीचर उपलब्ध कराती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।