1. Home
  2. Auto

महिंद्रा एक्सयूवी400: अब कम कीमत में, ज़्यादा मज़ा!

महिंद्रा एक्सयूवी400: अब कम कीमत में, ज़्यादा मज़ा!
महिंद्रा के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। 

महिंद्रा जून में अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक SUV पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी इस महीने इस कार पर 4 लाख रुपए का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है।

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार पर ऑफर की शुरुआत दिसंबर 2023 से की थी। अब तक इस पर 4 लाख का ऑफर मिल रहा है। XUV400 कंपनी के लिए देश में पहली इलेक्ट्रिक SUV भी है। वो इसका पुराना स्टॉक क्लियर करना चाहती है। इस वजह से ग्राहकों को इस पर इतना बड़ा फायदा दिया जा रहा है।

कंपनी XUV400 के मॉडल ईयर 2023 पर कुल मिलाकर 4 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सेसरीज, बोनस, कॉर्पोरेट या अन्य तरह के बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

दूसरी तरफ, कंपनी XUV400 के मॉडल ईयर 2024 पर 50,000 रुपए तक की छूट दे रही है। ये कंपनी की तरफ से किसी भी मॉडल पर मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख से 17.49 लाख रुपए तक हैं।

महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है।

इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है।

ईवी के क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और स्कॉर्पियो N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है।

स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

इसमें डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाईट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।