1. Home
  2. Auto

नए अवतार में जल्द मार्किट में एंट्री लेगी New Hero Karizma, खूबियों की दिखेगी भरमार जाने पूरी डिटेल्स

नए अवतार में जल्द मार्किट में एंट्री लेगी New Hero Karizma, खूबियों की दिखेगी भरमार जाने पूरी डिटेल्स
आने वाले मॉडल में भी इसे बरकरार रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल स्टूडेंट कंसोल मिल सकती है। 

देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटर कॉर्प अपनी कमयूटर बाइक के लिए जानी जाती है इनकी बाइक कम कीमत में ज्यादा माइलेज देती है यही कारण है कि लोग रॉयल इनफील्ड से भी ज्यादा हीरो को पसंद करते हैं।

अब कंपनी अपनी स्पोर्ट्स बाइक कही जाने वाली करिश्मा के नए मॉडल को लाने के लिए तैयार हैं खबरें आ रही है इस बाइक को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा इसे बिल्कुल नया लुक और फीचर्स के साथ लांच किया जा सकता है।

हाल ही में से जुड़ी कई खबरें लोगों के बीच आई है जिसमें इसकी एंट्री काफी धमाकेदार होगी।नई हीरो करिज्मा (Hero Karizma XMR) में 210cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलने वाला है। परफॉर्मेंस में यह बाइक काफी जबरदस्त होने वाली है।

इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा, ताकि यह स्मूथ और हाई स्पीड पर दौड़ सके। फिलहाल इसकी पावर आउटपुट की जानकारी नहीं है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इंजन 25 बीएचपी से ज्यादा का पावर जनरेट करने वाली है।

इसे इसी साल के अंत तक लाया जा सकता है। इसके पुराने मॉडल में असली हेडलाइंस के साथ स्पोर्टी फेयरिंग, 2 पीस सीट, ड्यूलटोन फ्यूल टैंक, नैरो टेल सेक्शन दिया जाता था। आने वाले मॉडल में भी इसे बरकरार रखा जा सकता है।

इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल स्टूडेंट कंसोल मिल सकती है। करिश्मा एक्सएमआर (Hero Karizma XMR) में हमें स्टाइलिश एलॉय व्हील्स के साथ दोनों ही चक्को में डिस्क ब्रेक मिलेगा।

इसमें आपको हीरो का टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिलने वाला है जबकि पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा।आपको जानकर हैरानी होगी कि हीरो ने 2003 में अपनी पहली करिश्मा को लांच किया था। इसके बाद इसे 2006 में अपग्रेड किया गया।

यह अपने सेगमेंट की बहुत ही जबरदस्त बाइक थी और उस समय इसका मुकाबला यामहा और सुजुकी की बाइक से होता था। इसकी सफलता को देखते हुए 2003 में बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर (Bajaj Pulsar) को भी लांच किया था।

इसके बाद बजाज पल्सर सीरीज काफी हिट रही। लेकिन समय के साथ इसकी मांग घटी और हीरो ने 2019 में इसका उत्पादन बंद कर दिया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।