1. Home
  2. Auto

7 सीटों वाली SUV में नया नाम! निसान ला रही है धाकड़ फीचर्स और दमदार इंजन वाली कार, जानिए सबकुछ

7 सीटों वाली SUV में नया नाम! निसान ला रही है धाकड़ फीचर्स और दमदार इंजन वाली कार, जानिए सबकुछ
कंपनी ने अभी सोशल मीडिया पर SUV का टीजर जारी किया है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। 

Nissan 7 Seater Car : SUV सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए सभी कंपनियों की ओर से लगातार नई गाड़ियां पेश और लॉन्च की जा रही हैं।

इसी क्रम में जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान भी जल्द ही एक नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी कौन सी SUV कब तक और किन फीचर्स के साथ ला सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

निसान लाएगी नई SUV

अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए निसान जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई SUV लाने जा रही है। कंपनी इस SUV को जुलाई 2024 तक पेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह SUV 7 सीटों के विकल्प के साथ आएगी। जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे।

कितना पावरफुल है इंजन

कंपनी ने अभी सोशल मीडिया पर SUV का टीजर जारी किया है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसमें 1.5 लीटर का इंजन देगी।

साथ ही ऑल व्हील ड्राइव और ड्राइविंग के लिए कई मोड दिए जा सकते हैं।

क्या होंगे फीचर्स

जानकारी के मुताबिक निसान की नई एसयूवी में थ्री स्पोक स्टीयरिंग, डुअल टोन अपहोल्स्ट्री, बड़ा फ्री स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS, ऑटो होल्ड, शार्क फिन एंटीना, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, रियर वाइपर और वॉशर, LED DRL, स्प्लिट हेडलैंप, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।