1. Home
  2. Auto

2025 में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान? Creta EV हो सकती है आपके लिए बेहतरीन विकल्प!

2025 में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान? Creta EV हो सकती है आपके लिए बेहतरीन विकल्प!
कंपनी अपने पुणे प्लांट में सुधार कर रही है। वो सालाना 2 लाख यूनिट की क्षमता वाला प्रोडक्शन केंद्र स्थापित कर रही है। 2025 की दूसरी छमाही में प्रोडक्शन शुरू होने का अनुमान है।

हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार कई सालों से बेच रही है। हालांकि, उसके पास इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में महंगे मॉडल हैं। ऐसे में अब कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रेटा SUV का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।

खबरों की मानें तो कंपनी 2026 में अपनी 30वीं एनीवर्सिरी से पहले कंपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। वहीं, इसका प्रोडक्शन इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगा। कंपनी का ये नया मॉडल क्रेटा इलेक्ट्रिक हो सकती है।

बता दें कि क्रेटा EV की लंबे समये से टेस्टिंग की जा रही है। इससे जुड़ी कई डिटेल भी सामने आ चुकी है। कंपनी अपने पुणे प्लांट में सुधार कर रही है। वो सालाना 2 लाख यूनिट की क्षमता वाला प्रोडक्शन केंद्र स्थापित कर रही है।

2025 की दूसरी छमाही में प्रोडक्शन शुरू होने का अनुमान है। पुणे प्लांट की 2 लाख और चेन्नई प्लांट की मौजूदा प्रोडक्शन कैपेसिटी 8.24 लाख यूनिट है। इस तरह हुंडई मोटर 10 लाख (1 मिलियन) यूनिट से ज्यादा सालाना तैयार करती है।

किआ इंडिया सालाना प्रोडक्शन को बढ़ाकर 2024 की पहली छमाही तक 4.31 लाख यूनिट तक करने की तैयारी में है। वहीं, सालाना प्रोडक्शन 1.5 मिलियन (15 लाख) यूनिट तक करना है।

हुंडई क्रेटा EV के एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

क्रेटा EV मौजूदा क्रेटा SUV से काफी अलग दिखाई देती है। इस SUV में नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ एक अलग फ्रंट फेसिया दिया गया है। इसमें एक फेक एग्जॉस्ट आउटलेट भी दिखाई दे रहा है। क्रेटा फेसलिफ्ट एक नए पैरामीट्रिक ज्वेल फ्रंट ग्रिल और स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन के साथ आएगी।

जैसा डिजाइन एक्सटर और वेन्यू से मिलता जुलता है। इसमें कंपनी अपनी कोना EV से मोटर ले सकती है।इसके नई फोटोज के मुताबिक इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए समान डुअल-कनेक्टेड स्क्रीन सेटअप मिलेगा।

इस इलेक्ट्रिक SUV में नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जो ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद हुंडई की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों में मिल रहा है। स्टीयरिंग में स्टैक-माउंटेड ड्राइव मोड सेलेक्टर भी मिलेगा।

बता दें कि बीते दिनों इसे एक चार्जिंग स्टेशन पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इस इलेक्ट्रिक कार में C-शेप LED डे-टाइम रनिंग लैंप देखा गया है, जो क्रेटा में मिलने वाले लैंप से बड़ा है। यह इलेक्ट्रिक SUV क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड हेडलैंप सेटअप के साथ आएगी।

रियर प्रोफाइल में हुंडई क्रेटा EV में अपडेटेड रैपराउंड टेल-लाइट्स और नया रियर बंपर मिल सकता है। इसका साइड प्रोफाइल क्रेटा फेसलिफ्ट के समान होगा। वहीं, इसके एलॉय व्हील कुछ अलग हो सकते हैं।

बात करें क्रेटा EV का इंटीरियर की तो इसका केबिन अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट के समान ही मिल सकता है। हुंडई इसमें कुछ EV स्पेसिफिक बदलाव किया जाएगा।

इस इलेक्ट्रिक SUV को फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ गियर लीवर को सेंट्रल कंसोल पर रखा गया है, जैसा कि आयोनिक 5 EV में मिलता है। इसमें लगभग 50kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। जो सिंगल चार्ज पर 500Km से अधिक की रेंज देगी।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपए के करीब हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा XUV400, MG ZS EV, अपकमिंग टाटा कर्व EV, होंडा एलिवेट EV और मारुति सुजुकी EVX से होगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।