1. Home
  2. Auto

फैंस के लिए 'स्पेशल' ऑफर: Citroen C3 Aircross 'धोनी एडिशन' हुआ पेश!

फैंस के लिए 'स्पेशल' ऑफर: Citroen C3 Aircross 'धोनी एडिशन' हुआ पेश!
सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मानक मॉडल से लिया गया है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने देश में C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन लॉन्च किया था, जिसकी कीमतें 11.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। इस खास वैरिएंट की बुकिंग 18 जून को शुरू हुई थी और यह कार अब देश भर के स्थानीय डीलरों के पास पहुंचने लगी है।

बहुत जल्द कंपनी इसकी डिलीवरी भी शुरू करेगी। देश भर में इसकी 100 यूनिट ही बेची जाएंगी।C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन की केवल 100 यूनिट ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

2024 C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन में ग्लोवबॉक्स में धोनी-थीम वाली चीजें होंगी और लकी कस्टूमर को धोनी के सिग्नेचर किया हुआ दस्ताना जीतने का मौका मिलेगा।

इंजन पावरट्रेन

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मानक मॉडल से लिया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो क्रमशः 109bhp/190Nm और 109bhp/205Nm की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।

'धोनी एडिशन' ग्राफिक्स

सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस के इस खास वैरिएंट को मानक ट्रिम्स से अलग करने के लिए सामने के दरवाजों पर 'धोनी एडिशन' ग्राफिक्स भी मिलते हैं।

डुअल-टोन एक्सटीरियर

सिट्रोएन C3 (Citroen C3) एयरक्रॉस धोनी वैरिएंट में व्हाइट रूफ के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर देखने को मिलता है। जैसा कि डीलरों ने पुष्टि की है ग्राहकों के पास एक्सटीरियर ब्लू कलर ही एकमात्र विकल्प है।

काफी कुछ होगा खास

धोनी एडिशन नाम के इस स्पेशल वैरिएंट में काफी कुछ खास है। जी हां, इसमें थीम वाले कुशन, इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, सीटबेल्ट कुशन और फ्रंट डैश कैम जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अन्य वैरिएंट से बिल्कुल अलग बनाता है।

रियर डोर पर धोनी के जर्सी नंबर को दर्शाने वाला एक शानदार क्राफ्ट डिजाइन किया गया है। इस पर बड़ा '7' नंबर का डिकल है। इस नंबर का स्टिकर हुड पर भी देखा जा सकता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।